डॉक्टर्स के साथ मारपीट का जूडा ने किया विरोध:व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को लिखा पत्र

Updated on 11-03-2025 12:48 PM

हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों पर मरीज के परिजनों द्वारा किए गए हमले के विरोध में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना के संबंध में प्रशासन को लिखित पत्र देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की मांग की है।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मरीज की मौत पर डॉक्टर पर हुआ था हमला घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हमीदिया अस्पताल के आईसीयू-3 में घटी। यहां इलाजरत मरीज डॉली बाई की मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिजन और मौजूद भीड़ ने ऑन ड्यूटी डॉक्टरों पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान तीन डॉक्टर घायल हुए, जिनमें एक जूनियर डॉक्टर को सिर में चोट आई। कुछ देर बाद हथियारबंद लोग भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मारपीट की। इस दौरान आईसीयू में 10 से अधिक डॉक्टर मौजूद थे, जिन्होंने हमले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामले में जूडा अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप गुप्ता ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हम पहले भी डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। इससे पहले महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ हुई। कई बार यहां परिसर में रात में संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। इसके लिए हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री से NSUI ने की सुरक्षा एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने मांग

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन यदि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। हमीदिया अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है।

रवि ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से सुरक्षा एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने मांग की है। रवि परमार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो NSUI प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

NSUI की प्रमुख मांगें

  • गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल की सुरक्षा एजेंसी को तत्काल हटाकर ब्लैकलिस्ट किया जाए।
  • सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
  • डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए।
  • चिकित्सा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2025
भोपाल से जयपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट 30 मार्च से 30 जून तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इससे भोपाल का राजस्थान से…
 12 March 2025
मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करने जा रहा है। मोर्चा 16 मार्च को महत्वपूर्ण बैठक करेगा। यह बैठक पहले 12 मार्च को होनी थी। लेकिन…
 12 March 2025
रमजान और आगामी होली, रंगपंचमी के दौरान प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
 12 March 2025
आज जंबूरी मैदान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या…
 12 March 2025
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी के बाद आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया…
 12 March 2025
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जिन डॉक्टर्स ने मरीज मृतक के परिजनों पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा अस्पताल में डॉक्टर्स के साथ मारपीट की गई तो दूसरी तरफ…
 12 March 2025
भोपाल के कोलार इलाके की दृष्टि सिटी में एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह राधा कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी और किराए के…
 12 March 2025
भोपाल। मेाहन सरकार का दूसरा बजट बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत होगा। यह चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इसमें सभी वर्गों के साधने का प्रयास रहेगा।…