उमरिया में बाघिन के हमले में महिला की मौत:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शव के गाल-गले पर मिले निशान, हाथियों पर गश्त कर रही टीम

Updated on 06-06-2025 01:20 PM

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार सुबह बाघिन ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मानपुर बफर क्षेत्र का है।

वन विभाग के मुताबिक, राखी गांव की रहने वाली गल्ली बाई यादव (40) शौच के लिए भीतरी नाला के पास गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपी बाघिन ने हमला किया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक बीएस उप्पल ने कहा- राखी गांव कोर और बफर जोन की सीमा पर है। इलाके में बाघिन की मूवमेंट बनी रहती है। टाइगर रिजर्व के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हाथियों के जरिए गश्त बढ़ा दी गई है।

शिकार के इरादे से हमला नहीं किया परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने कहा- हमले वाली जगह बाघिन के पगमार्क मिले हैं। बाघिन महिला के ऊपर से छलांग लगाकर गुजरी है, जिससे उसकी मौत हुई है। उसके शरीर का हिस्सा डैमेज नहीं है यानी उसने शिकार के इरादे से हमला नहीं किया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 June 2025
भोपाल। देशभर में चर्चित हुए राजधानी के चर्चित दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग कांड में लापरवाही बरतने पर अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने अपने…
 08 June 2025
भोपाल । दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी मुंबई में ठहरा हुआ है। वैसे तो अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां मौजूद हैं, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण मध्य प्रदेश में अधिकतम…
 08 June 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित चीतों का घर पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कूनो फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वन विभाग एवं पर्यटन विभाग…
 08 June 2025
भोपाल। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह साल्वर (मुन्नाभाई) बैठाने वाले अभ्यर्थियों की कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) में उम्मीदवारी जल्द ही निरस्त की जाएगी। ईएसबी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों…
 07 June 2025
भारत की परम्परा में विविधता है, जो विश्व में अन्य कहीं नहीं है। हमारे यहां हर क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। फैशन डिजाइन से लेकर हर क्षेत्र में कार्य…
 07 June 2025
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार शाम आलोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों से लौटते समय महिदपुर रोड गोगापुर स्थित शुगर मिल की भूमि पर…
 07 June 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन रतलाम जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिले को दो सौगातें मिली हैं। आलोट में नवोदय विद्यालय के साथ ही…
 07 June 2025
भोपाल। प्यार में धोखा देने पर एक युवती ने प्रेमी को बुरा सबक सिखाया। करीब दो साल के रिश्ते के बाद जब प्रेमी शादीशुदा निकला। उसने युवती को शादी से इनकार…