विराट कोहली बेटी वामिका के साथ दिखे:लंदन के एक रेस्टोरेंट में लंच करने पहुंचे, इंटरनेट पर फोटो वायरल हुई

Updated on 27-02-2024 01:36 PM

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बेटे अकाय के जन्म से ही लंदन में हैं। ऐसे में हाल ही में विराट कोहली को बेटी वामिका के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। दोनों की ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही है।

26 फरवरी, 2024 को विराट कोहली के फैंस पेज ने उनकी बेटी वामिका के साथ विराट की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में जहां वामिका खाने में व्यस्त नजर आ रही हैं, वहीं विराट अपना फोन चेक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वामिका ने ब्लू एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड स्वेटर पहना हुआ है। उन्होंने अपने लंबे बालों की एक पोनी भी बनाई हुई है।

विराट-अनुष्का के घर बेटे का जन्म
अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। इनकी पहले से एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है। भगवान शिव और देवी पार्वती के मिले-जुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।

ऐड की शूटिंग के दौरान अनुष्का से हुई थी पहली मुलाकात
2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद कोहली ब्रांड्स के लिए फेवरेट चेहरा बन गए थे। इसी साल एक ऐड की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात हुई। नोक-झोंक से शुरू हुई बातचीत, दोस्ती और डेटिंग तक पहुंच गई।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शतक मारा तो पहली बार निजी जिंदगी की झलक पिच पर दिखी। शतक के बाद विराट ने स्टेडियम में बैठीं अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया। यह दुनिया के सामने अपने रिश्ते का ऐलान था।

शादी के 3 साल बाद बेटी वामिका का जन्म हुआ था
विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद 2020 में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया था।

पहली बार स्टैंड्स में नजर आई थीं विराट-अनुष्का की बेटी वामिका
कपल बेटी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि दो साल पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच को देखने अनुष्का अपनी बेटी के साथ स्टेडियम पहुंची थीं। इस दौरान वामिका भी साथ दिखाई दीं।

बेटी की तस्वीर वायरल होने पर कपल ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी और लोगों से गुजारिश की थी कि ऐसा भविष्य में कभी ना करें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…