Holi Song 'बलम पिचकारी' के शूट में चिढ़ गए थे रणबीर कपूर, डायरेक्टर को उठाकर पूल में दिया था फेंक

Updated on 03-03-2026 01:24 PM
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते थे, लेकिन अब 'बलम पिचकारी' गाने का दबदबा है। यह गाला 2013 में आई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का है, पर 13 साल बाद भी यह होली के त्योहार में और जोश भर देता है। हर होली पर 'बलम पिचकारी' की धूम देखी जाती है। गाना बजता है और लोग रंग-गुलाल के साथ इसके नशे में खो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि 'बलम पिचकारी' जैसा सुपरहिट गाना कैसे बनाया गया था? इसके बनने के पीछे की कहानी क्या है और कलाकारों की क्या हालत हो गई थी? चलिए आपको बताते हैं:

वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर पहले 'बलम पिचकारी' गाने के लिए राजी नहीं थे। वो इस गाने की वजह से चिढ़ गए थे और कह दिया था कि यह लोगों को पसंद नहीं आएगा। लेकिन आज कहानी उल्टी है। आज 'बलम पिचकारी' ही ऐसा गाना है, जो होली पर सबसे ज्यादा सुनाई देता है और लोग डांस करते हैं।

चिढ़ गए थे रणबीर, हर शॉट के बाद जाते थे नहाने

रणबीर कपूर तो 'बलम पिचकारी' शूट करते वक्त इस कदर परेशान हो गए थे और चिढ़ गए थे कि हर शॉट के बाद रंग उतारने और नहाने चले जाते थे। गाने के मेकिंग वीडियो में भी डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि रणबीर को रंग और भीगे रहना बिल्कुल पसंद नहीं है और वह इस गाने के शूट के दौरान एकदम टॉर्चर हो गए थे। वीडियो में भी रणबीर कई जगह बार-बार चेहरे को धोते, रंग हटाते नजर आ रहे हैं। एक जगह तो वह नहाने के बाद तौलिया लपेटकर बैठे हैं और सबको देख रहे हैं

रणबीर ने सबको दी थीं गालियां, कहा- रेमो और प्रीतम से नफरत है

रणबीर को भी कहते हुए सुना जा सकता है कि कोई इस गाने को पसंद नहीं करेगा। वीडियो में वह बोल रहे हैं, 'ये गाना किसी को भी पसंद नहीं आएगा। पूरे दिन हम रंग में डूबे हुए थे। इतना गंदा लग रहा था। मुझे रेमो से नफरत है, प्रीतम से नफरत है। आज मुझे सबसे नफरत हो रही है। अगर कोई सबसे बड़ा बेवकूफ है तो वह अयान है।' यही नहीं, रणबीर वीडियो में टीम के बाकी लोगों को गाली देते भी नजर आए, जिसे बीप कर दिया गया।

रणबीर ने डायरेक्टर और ADs को उठाकर पानी में फेंक दिया

इसके बाद रणबीर ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ-साथ फिल्म के सभी असिस्टेंट डायरेक्टर्स को उठाकर रंग घुले पानी से भरे पूल में फेंक दिया था। दरअसल, अयान मुखर्जी ने 'बलम पिचकारी' की शूटिंग के दौरान एक चालाकी की थी। उन्होंने सभी डांसर्स से कहा कि शूट के दौरान वो रणबीर पर एक साथ रंग फेंकें। उस वक्त तो रणबीर को इस बारे में पता नहीं था, लेकिन जैसे ही मालूम हुआ कि इसमें अयान का हाथ है, तो उन्होंने उन्हें उठाकर पानी से भरे पूल में फेंक दिया।

शूट के बीच छुपकर भांग पीते थे रणबीर

रणबीर ने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान बताया था कि 'बलम पिचकारी' को शूट करने में काफी मुश्किलें हुई थीं क्योंकि गाने में बहुत सारे डांसर्स थे और तेज धूप भी थी। रणबीर ने यह भी बताया था कि वह, दीपिका, आदित्य और कल्कि सेट पर सभी से छुपकर भांग पीते थे।

'बलम पिचकारी' गाने को 12 साल में 482 मिलियन व्यूज

'बलम पिचकारी' गाने की बात करें, तो 12 साल में इसे 482 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया था और म्यूजिक प्रीतम ने दिया था। गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए दो दिन पहले ही इसे यूट्यूब पर एक बार फिर अपलोड किया गया और उसे भी अभी तक 904k व्यूज मिल चुके हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…