'रामायणम्' के सेट से लीक हुई रणबीर की तस्वीर, लंबे बालों को देख लोग बोले- ढंग की विग अरेंज नहीं कर सके?

Updated on 05-03-2026 02:52 PM
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों में दिख रहे हैं। उनके इस अवतार ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

'रामायणम्' के सेट से आई इन तस्वीरों में रणबीर कपूर पारंपरिक वेशभूषा में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर धोती में दिख रहे और ऊपर से काले रंग की लॉन्ग जैकेट पहन रखी है। लंबे बालों में रणबीर के माथे पर तिलक भी दिख रहा है। रणबीर के स लुक पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं।

लोगों ने कहा- एक ठीक-ठाक दिखने वाली विग का इंतजाम नहीं कर सकते?

रणबीर के इस लुक पर लोगों ने काफी सारे कॉमेंट किए हैं, जिनमें से एक ने कहा है, 'नकली बालों और नकली दाढ़ी के मामले में बॉलीवुड वाकई घटिया है।' वहीं किसी ने लुक को कमतर बताते हुए कहा है कि ऐसे लुक्स तो टीवी शोज़ में दिख जाते हैं। एक ने कहा- इतनी महंगी फिल्म और क्या ये लोग एक ठीक-ठाक दिखने वाली विग का इंतजाम नहीं कर सकते?

फिल्म का भारी भरकम बजट

इस फिल्म का भारी भरकम बजट है और प्रड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पहले भी इंटरव्यू में बताया है कि 'रामायणम्' के दो पार्ट में बन रही है जिसका बजट लगभग 400-500 मिलियन डॉलर है। इसे सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।

कब रिलीज होगा 'रामायणम्' का ट्रेलर

बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 23 जुलाई, 2026 को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद ही इसे टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी इसका प्रदर्शन होगा। ये फिल्म 8 नवंबर, 2026 को दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।

ऋतिक रोशन भगवान राम और अमिताभ होते दशरथ

इससे पहले साल 2007 में संजय खान ने 'द लीजेंड ऑफ रामा' नामक उस फिल्म की प्लानिंग की थी, जो बाद में बंद हो गई। इसकी स्क्रिप्ट संजय खान और ब्रिटेन स्थित राइटर फर्रुख धोंडी द्वारा जॉइंट रूप से लिखी जानी थी। इस फिल्म के लिए जिन कलाकारों को चुना गया था उसमें उनके तत्कालीन दामाद ऋतिक रोशन भगवान राम के रूप में, बेटे जायद खान लक्ष्मण के रूप में और अमिताभ बच्चन राजा दशरथ के रूप में शामिल थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…