उत्‍तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने 6 उम्मीदवार 3 साल के लिए किए बैन, जानिए लिस्‍ट में किनके नाम

Updated on 06-03-2026 02:51 PM
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि 25 फरवरी 2028 तक ये उम्मीदवार संसद के किसी भी सदन, विधानसभा या विधान परिषद का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।CEO ने बताया कि किसी भी चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्‍मीदवारों को परिणाम घोषित के 30 दिन के भीतर अपने चुनाव खर्च का ब्योरा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करना होता है। इन 6 उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग का नोटिस मिलने के बाद भी न तो कोई कारण बताया और न ही अपना पक्ष रखा।

आज तक वोटर फॉर्म भरा तो फाइनल लिस्ट में नाम

वहीं, उत्‍तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियों के साथ ही वोटर बनने के लिए फॉर्म-6 भरे जाने का क्रम जारी है। जो आवेदक शुक्रवार तक फॉर्म-6 भर देंगे, उनके विवरण व दस्तावेज सही होने पर उनका नाम अगले महीने जारी होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में शुमार कर लिया जाएगा। इसके बाद आवेदन करने वालों का नाम बाद में जोड़ा जाएगा। चुनाव आयोग को बुधवार शाम तक 65.75 लाख आवेदन वोटर बनने के लिए मिल चुके हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…