रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
Updated on
05-03-2026 02:15 PM
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट से 550 करोड़ की नकली बैंक ट्रांजैक्शन हुई। इसके बाद जांच एजेंसियो को इस संदिग्ध एक्टिविटी का पता चला। ईडी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ड्राइवर के खाते से 300 करोड़ की लेनदेन
ईडी ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब किया जब उन्हें रैपिडो ड्राइवर प्रदीप ओडे के अकाउंट में 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के ट्रांजैक्शन का पता चला। जांच करने पर अधिकारियों को पता चला कि रैपिडो ड्राइवर के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कथित तौर पर गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंगऔर स्टॉक मार्केट मैनिपुलेशन से जुड़े फंड को रूट करने के लिए किया जा रहा था। जांच अधिकारियों ने इसे ऑर्गनाइज्ड फाइनेंशियल क्राइम सिंडिकेट बताया है।
जानिए कैसे हुआ रैकेट का भंडाफोड़
रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से हुई 550 करोड़ की लेनदेन
रैपिडो ड्राइवर के खाते का इस्तेमाल क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट मैनिपुलेशन से जुड़े फंड को रूट करने के लिए किया
ड्राइवर के खाते का इस्तेमाल प्रदीप एंटरप्राइज नाम की एक फर्म बनाने के लिए किया गया
किरण परमार नाम के व्यक्ति को 25,000 रुपये के लिए किराए पर दिया था अपना खाता
25 हजार के बदले किराए पर दिया अकाउंट
ईडी की पूछताछ में रैपिडो ड्राइवर ने माना कि उसने अपना बैंक अकाउंट किरण परमार नाम के एक व्यक्ति को 25,000 रुपये के बदले किराए पर दिया था। उसने यह भी बताया कि उसे हर साइन किए गए चेक के लिए 400 रुपये दिए गए थे। रैपिडो ड्राइवर के कागजात का इस्तेमाल प्रदीप एंटरप्राइज नाम की एक फर्म बनाने के लिए किया गया था। जांच अधिकारियों ने पाया कि ड्राइवर के कागज पर दो और कंपनियां बनाई गईं थी, जिसका नाम कमलेश ट्रेडिंग और रौनक ट्रेडर्स था।
2024 में रजिस्टर हुई थी कंपनी
अधिकारियों ने बताया कि ये कंपनियां 2024 में रजिस्टर हुई थीं और ऐसा माना जा रहा है कि इनका कोई असली बिजनेश नहीं चल रहा था। लेकिन उनके बैंक अकाउंट में भारी डिपॉजिट दर्ज थे, जो कुल मिलाकर 550 करोड़ रुपये थे। ईडी ने बताया कि जांच के दायरे में आए ट्रांजैक्शन के तहत तीन अलग-अलग कंपनियों में 80.50 करोड़, 52.11 करोड़ और 22.86 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
जानिए क्या है सर्कुलर ट्रेडिंग
अधिकारियों ने बताया कि इन अकाउंट्स का इस्तेमाल ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग ऑपरेशन से मिले फंड को इधर-उधर करने के लिए किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि आगे की एनालिसिस से स्टॉक मार्केटमें सर्कुलर ट्रेडिंग का भी पता चला। सर्कुलर ट्रेडिंग एक ऐसा तरीका है जिसका इस्तेमाल ट्रेडिंग वॉल्यूम को आर्टिफिशियली बढ़ाने और कीमतों में हेरफेर करने के लिए किया जाता है। जांचकर्ताओं ने इम्पैक्ट गुरु के ज़रिए पेनी स्टॉक ट्रांज़ैक्शन और संदिग्ध डोनेशन से जुड़ी गड़बड़ियों का भी पता लगाया, जिससे पता चलता है कि कमाई को लॉन्ड्र करने के लिए कई फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल किया गया था।
ईडी मामले की जांच कर रही
इसके अलावा, गांधीधाम के एक बिजनेसमैन के पर्सनल खर्चों की भी जांच की गई, जिसमें शादी के बड़े खर्च और दूसरी बड़ी रकम शामिल थी। अधिकारियों ने आगे पाया कि कंपनी रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल किए गए बैंक अकाउंट डिटेल्स शेख मोइन मोहम्मद शफी से जुड़े थे, जिससे पता चलता है कि इस स्कीम को अंजाम देने में कई पहचानों का कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया था। ईडी पैसे के पूरे लेन-देन का पता लगाने और दूसरे संदिग्ध लोगों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…