हरियाणा में SUV ने खड़ी कार को टक्कर मारी:6 लोगों की मौत; ड्राइवर टायर बदल रहा था, महिलाएं बाहर खड़ी थीं

Updated on 11-03-2024 12:57 PM

हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे इनोवा कार को SUV ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रेवाड़ी और गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

हादसा दिल्ली रोड पर मसानी गांव के पास हुआ। इनोवा सवार महिलाएं खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रही थीं। रास्ते में उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। उसी दौरान तेज रफ्तार में आई दूसरी कार इनोवा में घुस गई।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी रंजना कपूर (39), नीलम (54), पूनम जैन (50), शिखा (40), हिमाचल के रहने वाला ड्राइवर विजय (40) और रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी सुनील (24) के रूप में हुई है।

घायलों में रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी रोहित (24), अजय (35), सोनू (23), मिलन (28), बरखा (50) और गाजियाबाद की रहने वाली रजनी (46) शामिल हैं।

मसानी के पास गाड़ी का टायर पंक्चर हुआ
गाजियाबाद की अजनारा ग्रीन सोसाइटी में रहनी वाली मृतका शिखा के पति प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी महिलाएं आपस में सहेली थीं। 9 मार्च को शिखा, पूनम, नीलम, रजनी और रंजना किराए पर गाड़ी लेकर खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए थे। इनकी गाड़ी का ड्राइवर विजय कुमार था।

रविवार रात को सभी को वापस लौटना था। उसकी पत्नी शिखा से बात भी हुई थी। मसानी के पास गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया।

ड्राइवर विजय टायर चेंज कर रहा था। सभी महिलाएं गाड़ी से बाहर निकलकर सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी रेवाड़ी से धारूहेड़ा जा रही कार ने टक्कर मार दी। महिला गाड़ी से बाहर निकलकर सड़क किनारे खड़ी हुई थी।

पांच लोगों की मौके पर ही हुई मौत
हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एसयूवी कार में सवार रेवाड़ी के गांव खरखड़ा निवासी मिलन, सोनू, अजय, सुनील व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां खरखड़ा निवासी सुनील ने भी दम तोड़ दिया।

अन्य घायलों को गंभीर हालत में रेवाड़ी और गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…