सिंगरौली का बगदरा अभयारण्य होगा डिनोटिफाई, अब पर्यटन पर जोर देगी MP सरकार

Updated on 17-02-2026 11:57 AM

भोपाल। वर्ष 1977 में बना सिंगरौली का बगदरा अभयारण्य सामान्य वन क्षेत्र घोषित होगा। यानी इसे डिनोटिफाई कर अभयारण्य का दर्जा हटाया जाएगा। इसकी वजह यह कि अभयारण्य में वन आवरण बीच-बीच में बहुत कम हो गया है। इसका कुल क्षेत्रफल 470 वर्ग किमी है, जिसमें 64 गांव आते हैं। डिनोटिफिकेशन का निर्णय सोमवार को राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है।

बैठक में संजय टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के विस्तार का प्रस्ताव भी रखा गया था, पर इसे हरी झंडी नहीं मिली है। इसमें तय हुआ कि स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद निर्णय लिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित करना चाहिए। वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में हो रहे बेहतर कार्यों के चलते प्रदेश में वन्य जीवों की संख्या बढ़ी है।

ऐसे में मानव-वन्य जीव सह अस्तित्व को प्रोत्साहित करने के लिए जनजागरूकता और सतर्कता आवश्यक है। इसके लिए वन विभाग द्वारा पर्यटन विभाग से समन्वय कर प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएं। बैठक में पन्ना टाइगर रिजर्व, पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर टाइगर रिजर्व, सोन घड़ियाल अभयारण्य, कूनो राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा-पेंच टाइगर रिजर्व कारीडोर से संबंधित वन्य जीव अनुमतियों का अनुमतियों का अनुमोदन किया गया।

बदले में दूसरे राज्यों से भी वन्य प्राणी लेंमुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश से अन्य राज्यों को वन्य जीव उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बदले में उन राज्यों से भी वन्य जीव प्रदेश में लाए जाएं। इससे प्रदेश में वन्य जीवों की विविधता बढ़ेगी। वन्य जीव प्रबंधन में अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को भी अपनाने की बात उन्होंने कही। विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थाओं को जोड़कर वन और वन्य जीव के संबंध में अध्ययन प्रक्रिया को करने, वन क्षेत्र में विद्यमान पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की श्रेष्ठ व्यवस्था करने के निर्देश उन्होंने दिए।

बैठक मे हाथियों पर केंद्रित पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के संबंध में चर्चा हुई। सीएम ने कहा, सर्पदंश की घटनाओं में प्रभावितों की जान बचाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो व्यक्तियों को सांप पकड़ने तथा प्रभावित को बचाने के लिए प्रारंभिक रूप में सहायता करने के लिए शिक्षण उपलब्ध कराया जाए। डाग स्क्वाड में देशी नस्ल के डाग शामिल करने के लिए भी पहल करने के लिए कहा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…