भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर प्रदर्शन:करोंद की मैपल ट्री सोसायटी में लोग लामबंद हुए

Updated on 06-03-2026 02:31 PM
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम और डॉग लवर्स के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी। लोगों ने चेतावनी दी कि स्ट्रीट डॉग्स की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन गुरुवार रात 11 बजे के बाद चलता रहा। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर खासे परेशान हैं। आसपास के इलाकों से यहां पर बड़ी संख्या में डॉग्स आ गए हैं। इससे काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल ही में बुजुर्ग और बच्चों को स्ट्रीट डॉग्स ने काट लिया। इसे लेकर नगर निगम को शिकायत की थी। ऐसा करने पर डॉग लवर्स थाने में रहवासियों के विरुद्ध ही झूठी एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं।

गेट पर ही बैठ गए, पुलिस पहुंची डॉग्स काटने और झूठी शिकायत करने के विरोध में मैपल ट्री सोसायटी के लोगों का प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। रहवासियों ने सोसायटी गेट पर ही जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।

बड़े-बच्चों को शिकार बना रहे डॉग्स सोसायटी के रहवासियों का कहना है कि कई महीने से कॉलोनी में आवारा कुत्तों से परेशान हैं। ये आते-जाते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे भयभीत है। कइयों को शिकायत बना चुके हैं। रहवासियों द्वारा कई बार प्रशासन एवं नगर निगम में शिकायत करने पर भी डॉग लवर्स के डर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। डॉग लवर्स रहवासियों को धमकाते हैं और उन पर झूठी शिकायतें करते हैं। पुलिस प्रशासन ने 5 दिन का समय मांगा है। कुत्तों की समस्या का समाधान न होने पर रहवासी सड़क जाम करेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…