आंध्र में BJP-TDP के बीच सीट शेयरिंग फाइनल:भाजपा को 6 लोकसभा सीटें मिलीं, नायडू की पार्टी राज्य की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Updated on 12-03-2024 11:49 AM

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत फाइनल हो गई है। भाजपा छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि TDP 17 संसदीय और 144 राज्य सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

समझौते के तहत, पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। TDP सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने बैठक के बाद ये घोषणा की।

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगामी संसदीय और विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए अमरावती में नायडू और पवन कल्याण के साथ बातचीत की थी।

आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें
आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं। जनसेना को पहले 24 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना था, लेकिन हाल ही में TDP के NDA गठबंधन में शामिल होने के बाद सीट-बंटवारे के फॉर्मूले में उसे 21 विधानसभा और दो लोकसभा सीटें मिलीं।

2024 का चुनाव पहली बार होगा जब तीन दल एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में, जब TDP और BJP ने मिलकर चुनाव लड़ा था, तब जनसेना उनकी बाहरी सहयोगी थी।

TDP और जनसेना ने पहले ही 100 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। नायडू ने कहा कि संबंधित पार्टियां जल्द ही अन्य उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगी।

मोदी, नायडू और कल्याण की हो सकती है बैठक
इस बीच, टीडीपी सूत्रों ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चुनावी बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है जो 17 से 20 मार्च के बीच हो सकती है।

टीडीपी के एक अन्य सूत्र ने बताया अगर मोदी इस बैठक में भाग लेते हैं, तो यह एक दशक में पहली बार हो सकता है कि मोदी, नायडू और कल्याण एक साथ मंच शेयर करेंगे।

6 साल बाद भाजपा-टीडीपी एक साथ आए
9 मार्च को टीडीपी आधिकारिक रूप से एनडीए में शामिल हो गई थी। TDP ने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले 2018 में NDA गठबंधन से अपना नाम वापस ले लिया था। आंध्र प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने NDA सरकार से नाम वापस ले लिया था। उन्होंने गठबंधन से नाम वापस लेते हुए कहा था कि हमारा फैसला बिल्कुल सही है।

केंद्र सरकार ने आंध्र के लिए अपने वादे पूरे नहीं किए। हम बजट सत्र की शुरुआत से ही संसद में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

जून में भी अमित शाह से मिले थे नायडू
चंद्रबाबू नायडू ने जून 2023 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही 2024 लोकसभा चुनावों से पहले TDP की NDA में वापसी के कयास तेज हो गए थे।

TDP और BJP ने अलग होकर कितना नुकसान उठाया?
अगस्त 1995 में चंद्रबाबू नायडू ने NTR की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाई। NTR की पार्टी TDP भी दो टुकड़ों में बंटी। TDP (नायडू) का नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू कर रहे थे। 96 के लोकसभा चुनावों के लिए नायडू की TDP अटल के नेतृत्व में NDA में शामिल हो गई। लेकिन तबसे लेकर 2009 के लोकसभा चुनाव तक संयुक्त आंध्रप्रदेश की 42 सीटों पर BJP एक भी सीट नहीं जीती। साल 2014 में TDP और BJP ने आंध्रप्रदेश में एक साथ चुनाव लड़ा। चुनाव के नतीजे आने के बाद आंध्रप्रदेश का विभाजन हो गया था। और फिर साल 2018 में TDP गठबंधन से अलग हो गई।

BJD भी NDA में शामिल हो सकती है
TDP के अलावा ओडिशा की BJD भी जल्द ही NDA में शामिल हो सकती है। बुधवार (6 मार्च) को भुवनेश्वर में BJD के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के घर नवीन निवास में चुनाव को लेकर लंबी मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद BJD के वाइस प्रेसिडेंट देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमारी BJP के साथ अलायंस पर चर्चा चल रही है। हमारी पार्टी ओडिशा के लोगों के हितों को लेकर जरूरी फैसला लेगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…