स्विगी बॉय पर आगबबूला हुए रोनित रॉय और कहा- मैंने ऑलमोस्ट उसे मार ही डाला था, एक्टर को मिला ये जवाब

Updated on 26-02-2024 01:10 PM
एक स्विगी डिलीवरी बॉय की जान जाते-जाते बची और इसे लेकर ही एक्टर रोनित रॉय ने एक ट्वीट भी किया है। हालांकि, इस ट्वीट में उनका गुस्सा साफ दिख रहा है। रॉनित रॉय ने ट्वीट (X) पर अपनी भड़ास खुलकर निकाली है और स्विगी वालों को टैग कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। आइए बताते हैं कि बॉलीवुड के इस कूल और शांत रहने वाले एक्टर रॉनित रॉय ने क्या कुछ लिखा है ट्विटर पर।

एक्टर ने ट्विटर पर लिखा है- मैंने लगभग उस स्विगी बॉय को मार ही डाला था। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने सारी बातें अपने इस ट्वीट में कही हैं। रॉनित ने लिखा है, 'स्विगी, मैंने आपके एक राइडर को ऑलमोस्ट समझिए मार ही डाला था। इलेक्ट्रिक मोपेड को चलाने का मतलब ये नहीं कि वो सामने से आनेवाली ट्रैफिक के बीच गलत साइड से चलाएं। लेकिन क्या आपको उनकी जान की कोई परवाह है या फिर ये बिजनस है और सब कुछ हमेशा की तरह ही चलता रहेगा?'

एक ने कहा - इसमें स्विगी की क्या गलती है?

हालांकि, इस ट्वीट पर स्विगी के रिएक्शन के अलावा आम पब्लिक के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने कहा है- इसमें स्विगी की क्या गलती है? गाड़ी गलत साइड में चलाना क्या ये बेसिक सिविक सेंस नहीं है? वहीं स्विगी ने रिएक्ट करते हुए लिखा है, 'हे रोहित, हम उम्मीद करते हैं कि हमारे डिलीवरी पार्टनर्स सारे ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें। आपकी कही इन बातों पर हम ध्यान दे रहे, अगर आपके पास कोई डीटेल हो तो प्लीज शेयर करें ताकि हम जरूरी एक्शन ले सकें।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…