राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया

Updated on 01-03-2024 12:01 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा, सदस्य श्री चन्द्रशेखर रायकवार एवं सचिव श्री प्रबल सिपाहा ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल श्री पटेल को आयोग का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

राज्यपाल श्री पटेल को आयोग के अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा वर्ष 2022-23 में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के लिए 5 हजार 391 पदों हेतु 61 विज्ञापन जारी किये गये। आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा एवं राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 सहित कुल 11 परीक्षाएं आयोजित की गई है। आयोग द्वारा शासन को कुल 554 पदों पर अभ्यर्थियों के चयन की अनुशंसा भेजी गई है। राज्य शासन को 145 प्रकरणों में विभागीय जांच, अनुशासनात्मक कार्यवाही का परामर्श संसूचित किया है। विभागीय पदोन्नति के लिए 40 बैठकों का आयोजन किया गया है। आयोग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र रचना के विभिन्न पहलुओं पर सेमिनार आयोजित किये गये हैं।

लोक सेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा परीक्षा एवं साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को परीक्षा नियमों एवं निर्देशों की पूरी जानकारी देने के लिए परीक्षार्थी केन्द्रित डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदीप्ति का निर्माण कराया है, जो यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाईम रजिस्ट्रेशन एवं मोबाईल ऐप को शीघ्र ही लागू किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…