कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा पर POCSO का केस : आरोप- रेप केस में मदद मांगने गई नाबालिग को कमरे में खींचा, येदि बोले- सब झूठे

Updated on 15-03-2024 12:12 PM

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर BJP नेता बीएस येदियुरप्पा पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। पूर्व CM के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। मामला 2 फरवरी को बेंगलुरु का है। लोकल पुलिस स्टेशन में FIR की गई है।

17 साल की पीड़ित की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया है।

इधर, येदियुरप्पा ने कहा, 'मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं, लेकिन मैं अभी ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।'

आरोप- मदद मांगने गई थी, येदि ने जबरदस्ती की
FIR के मुताबिक पीड़ित लड़की 2 फरवरी उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के एक मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने बेंगलुरु में उनके डॉलर्स कॉलोनी स्थित घर गई थी। तभी उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित छेड़छाड़ के बारे में बताया।

पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। हालांकि, मामला सामने आने के बाद येदियुरप्पा के ऑफिस ने कुछ दस्तावेज जारी किए हैं। इनमें बताया गया है कि FIR करने वाली महिला अब तक अलग-अलग लोगों पर 53 केस कर चुकी है।

पीड़ित की मां बोली- येदि ने चुप रहने को कहा
FIR के मुताबिक महिला ने आगे यह भी आरोप लगाया कि जब उसने येदियुरप्पा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे थे कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं। बाद में येदियुरप्पा ने कथित तौर पर माफी मांगी और महिला से मामले के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा।

येदि बोले- मैंने ही महिला की मदद के लिए कमिश्नर को कहा था, वह मेरे खिलाफ ही बोलने लगी
अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर येदियुरप्पा का कहना है- 'कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी।'

येदि ने बताया- 'मैंने ही यह मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचाया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है। मैं ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।'

कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री रहे हैं बीएस येदियुरप्पा
बीएस येदियुरप्पा ने 2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 2008 से 2011 तक, मई 2018 में तीन दिनों के लिए और फिर जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हफ्तों चले ड्रामे और अनिश्चितता के बाद उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। अपने फैसले की घोषणा करते समय येदियुरप्पा ने मंच से रोते हुए कहा था कि कर्नाटक के लोगों ने उनकी सरकार पर विश्वास खो दिया है।

राज्य की कांग्रेस सरकार बोली- मामला संवेदनशील है
इधर, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एक महिला ने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जब तक हमें सच्चाई का पता नहीं चलता, हम कुछ भी उजागर नहीं कर सकते। यह बहुत संवेदनशील मामला है, क्योंकि इसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं। देखते हैं रिपोर्ट क्या कहती है।

जी परमेश्वर बोले- मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई राजनीतिक एंगल है। हम महिला को नहीं जानते। वह पुलिस के पास गई और शिकायत की। पुलिस ने उसे मना नहीं किया और मामला दर्ज कर लिया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…