PM मोदी ने असम के काजीरंगा में जंगल सफारी की:हाथी पर नेशनल पार्क घूमे, फिर जीप पर बैठकर जानवरों की तस्वीरें खींचीं

Updated on 09-03-2024 12:22 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे। उन्होंने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हाथी पर बैठकर जंगल सफारी की। इसके बाद जीप से नेशनल पार्क का भ्रमण भी किया। इस दौरान उनके साथ पार्क डायरेक्टर सोनाली घोष और सीनियर फॉरेस्ट ऑफिसर भी थे।

मोदी ने जंगल सफारी के दौरान जानवारों की तस्वीरें खींचीं। उन्होंने हाथी को गन्ना भी खिलाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मोदी ने इनकी तस्वीरें पोस्ट की और लिखा- यह एक ऐसी जगह है जहां की हर यात्रा आत्मा तृप्त कर देती है। यह आपको असम के दिल से गहराई से जोड़ता है।​​​ इस नेशनल पार्क में सबको आना चाहिए।

PM मोदी नॉर्थ-ईस्ट राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश के 2 दिन के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार की शाम असम के तेजपुर पहुंचे थे। रात में काजीरंगा नेशनल पार्क के गेस्ट हाउस में रुके थे। काजीरंगा को 1974 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। इस साल काजीरंगा इस उपलब्धि की गोल्डन जुबली मना रहा है।

काजीरंगा नेशनल पार्क की खासियतें...
काजीरंगा नेशनल पार्क को 1985 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था। यह नेशनल पार्क 430 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां एक हजार से ज्यादा गैंडे और हाथी रहते हैं। इसके अलावा कई बंगाल टाइगर्स भी यहां रहते हैं। साल 2006 में काजीरंगा को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यह पार्क केवल नवंबर से अप्रैल तक ही टूरिस्ट के लिए खुलता है। मई से अक्टूबर तक बंद कर दिया जाता है।

असम में 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्टस का उद्घाटन करेंगे मोदी
पीएम मोदी असम के जोरहाट में करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे PM मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए गए 5.5 लाख से ज्यादा घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह भी करेंगे।

PM जिन प्रोजेक्टस् का उद्घाटन करेंगे, उनमें बरौनी से गुवाहाटी तक 3,992 करोड़ रुपए की पाइपलाइन परियोजना भी शामिल है। 768 करोड़ रुपए की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन मीट्रिक टन से 1 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे।

साथ ही 510 करोड़ रुपए की लागत से गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन मीट्रिक टन से 1.2 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मेलेंग मेटेली में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…