मोदी के साथ युवा कश्मीरी व्यापारी का फोटो वायरल:PM से बोले नाजिम- घर वाले कहते थे डॉक्टर बनो, लेकिन मैंने बिजनेस चुना

Updated on 08-03-2024 12:26 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक कश्मीरी युवा नाजिम की फोटो वायरल हो रही है। इसे खुद पीएम ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है।

दरअसल, श्रीनगर में जनसभा से पहले मोदी ने कश्मीरी युवा उद्यमियों से बातचीत की। नाजिम भी इनमें शामिल थे। पीएम ने शहद का बिजनेस करने वाले युवा और बेकरी का कारोबार करने वाली एक युवती से भी बात की।

नाजिम ने बताया- कैसे 5 हजार किलो शहद तक पहुंचा कारोबार
नाजिम ने बताया- मधुमक्खी पालन का व्यवसाय शुरू करते वक्त मैंने अपने घर की छत पर सिर्फ दो बक्से रखे थे, तब मैं 10वीं में पढ़ता था।

इसके बाद साल 2018 और 2019 के बाद मैंने जब इस बिजनेस को बढ़ाने का सोचा। सरकार ने मुझे सब्सिडी के साथ मक्खियों के 25 बक्से दिए। इससे मैंने 75 किलो शहद तैयार किया। 60 हजार रुपए की कमाई की। फिर मैंने धीरे-धीरे मक्खियों के 200 बॉक्स कर लिए। इसके बाद मैंने सरकार की मदद ली और फिर अपनी वेबसाइट बनाई।

अब 2 हजार मधुमक्खियों के बक्से हैं
नाजिम ने कहा कि वेबसाइट बनाने के बाद मैंने 5 हजार किलो शहद बेचा। धीरे-धीरे ये सफर आगे बढ़ा। आज मैंने 2 हजार मधुमक्खियां के बक्से बना लिए हैं।

जब मेरा बिजनेस बढ़ने लगा तो मैंने सोचा कि मैं अकेला आगे नहीं बढूंगा, इसके बाद 100 युवा मेरे इस कारोबार से जुड़े।

मैंने नहीं सुनी घर वालों की बात
नाजिम की बातें सुनने के बाद पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि जब आप पढ़ाई करते थे तो उस वक्त आपका क्या सपना था। पीएम के इस सवाल का जवाब देते हुए नाजिम ने कहा, सर जब मैं 10वीं क्लास में था तो घर वाले बोलते थे कि आप डॉक्टर, इंजीनियर बनो। तब मैंने अपने दिल की सुनी।

नाजिम ने पीएम के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई
नाजिम ने पीएम से बातचीत के दौरान सेल्फी लेने की इच्छा जताई। इस पर पीएम ने कहा कि मैं SPG से बोलूंगा कि वो आपको मेरे पास लाएं। आपके साथ सेल्फी लें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…