ना सूट-बूट, ना ही कुर्ता-पजामा, जैकी की शादी में 'बड़े-छोटे मियां' बनकर पहुंचे अक्षय-टाइगर, डांस से मचा दिया गदर

Updated on 26-02-2024 01:09 PM
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी अभी भी चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इनके फंक्शन के अनदेखे फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं और खूब वायरल हो रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बाराती बनकर घरवालों के साथ ठुमके लगा रहे हैं। दोनों 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म में नजर आएंगे और जैकी इस मूवी के प्रोड्यूसर में से एक हैं।

Akshay Kumar और टाइगर श्रॉफ दूल्हे जैकी भगनानी से जाकर उनकी कार में मिलते हैं, गले लगते हैं। तीनों हंसते-मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से बात करते हैं। इसके बाद अक्षय और टाइगर बारातियों के साथ मिलकर भी ठुमके लगाते हैं। उन्होंने डांस से खूब धमाल मचाया और अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Bade Miyan Chote Miyan एक्शन-थ्रिलर मूवी है, जिसे अली अब्बास जफर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जफर और हिमांशु किशन मेहरा ने मिलकर पूजा एंटरटेनमेंट और AAZ फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित बॉस रॉय भी हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।

रकुल और जैकी की 'ड्रीमी' संगीत 
नाइटगोवा में 21 फरवरी को सात फेरे लेने के बाद अब रकुल और जैकी प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में 'ड्रीमी' संगीत नाइट की फोटोज शेयर कीं।

दो रीति-रिवाज से की शादी
रकुल और जैकी ने दो रीति-रिवाज से शादी की है। उन्होंने 21 फरवरी की सुबह सिख धर्म के आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद शाम को सिंधी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।बाद में हनीमून पर जाएंगे रकुल और जैकी
रकुल अब अपनी ससुराल में हैं, जहां उन्होंने हलवा बनाकर रसोई की रस्म की। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने हनीमून की डेट को आगे खिसका दिया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…