मुजफ्फरनगर: दुल्‍हन के ससुराल पहुंचते ही बरसने लगी लाठियां, पथराव में मेहमान घायल, दावते वलीमा कैंसिल

Updated on 12-02-2026 12:52 PM
 मुजफ्फरनगर: उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में नई नवेली दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही भीषण संघर्ष छिड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दर्जनों लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बसीगकला गांव निवासी अकरम की बारात 8 तारीख को खतौली गई थी। निकाह के बाद शाम को बारात जैसे ही बसीकला लौटी, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर मेहमानों और दूल्हे पक्ष पर हमला बोल दिया। आरोप है कि सलमान, एजाज, आशु, शादाब समेत अन्य लोग 50-60 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दूल्हे पक्ष के इरशाद, कैफ और सानू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।


दहशत में वलीमे का प्रोग्राम किया रद्द

पीड़ित दूल्हे पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने दहेज में मिले सामान और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। दूल्हे अकरम का कहना है कि वह कार में बैठे थे, तभी उन पर भी हमला किया गया और उनकी चेन, अंगूठी व घड़ी छीन ली गई। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार के कुछ राजनीतिक संबंधों को लेकर गांव के कुछ लोगों में रंजिश है। आरोप यह भी है कि घर पर लगे पार्टी के झंडे उखाड़कर फेंक दिए गए और भविष्य में कार्यक्रम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई, जिसके चलते वलीमे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…