भोपाल रेल मंडल को बड़ी सौगात, बनारस-हडपसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 28 अप्रैल को होगा उद्घाटन

Updated on 27-04-2026 01:31 PM

 भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनारस से हडपसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 02531 का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल से शाम 4:45 बजे बनारस से रवाना होगा। यह ट्रेन आधुनिक 22 कोच वाले अमृत भारत रेक के साथ चलेगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

भोपाल मंडल के इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस ट्रेन का खास फायदा भोपाल मंडल के यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि यह बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी और हरदा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे भोपाल और आसपास के लोगों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की ओर जाने के लिए एक नया और बेहतर विकल्प मिलेगा।

ट्रेन की समय-सारणी और रूट का विवरण

समय की बात करें तो ट्रेन बीना सुबह 5:15 बजे, रानी कमलापति 7:35 बजे, नर्मदापुरम 8:50 बजे, इटारसी 9:25 बजे और हरदा 10:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड होते हुए अगले दिन रात 12:55 बजे हडपसर पहुंचेगी।

कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ी सुविधा

रेलवे के अनुसार अभी यह उद्घाटन स्पेशल फेरा है, नियमित संचालन की जानकारी अलग से दी जाएगी। कुल मिलाकर यह ट्रेन भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और सीधी कनेक्टिविटी देने वाली एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
 27 April 2026
 भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनारस से हडपसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 02531 का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल से…
 27 April 2026
भोपाल: महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र…
 27 April 2026
भोपाल: लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसे इस प्रस्ताव से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि,…
 27 April 2026
भोपाल: अमेरिका के साथ शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान ने अपनी “पिपुल टू पिपुल डिप्लोमेसी” को सक्रिय कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई…
 27 April 2026
भोपाल: प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता आधारित संकलन-प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में 8 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय डेयरी विकास…
 27 April 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी (MP Weather Update) का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से…
 27 April 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण…