भोपाल में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; हाइड्रोलिक प्रेशर फेल होने से मुंबई उड़ान रद

Updated on 27-04-2026 01:32 PM
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर गए, लेकिन भोपाल से मुंबई जाने के लिए विमान टेकऑफ नहीं कर सका। इसके चलते उड़ान को निरस्त कर दिया गया। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया।जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई-633 में मुंबई से टेकऑफ से पहले ही तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसके कारण विमान करीब सवा दो घंटे की देरी से रवाना हुआ। टेकऑफ के कुछ समय बाद ही विमान के हाइड्रोलिक प्रेशर सिस्टम में खराबी महसूस हुई। इसके बाद चालक दल ने भोपाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी।

तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी

एटीसी ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी की और दोपहर करीब 3:30 बजे विमान को राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में 166 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग की खबर से यात्रियों में घबराहट फैल गई थी, हालांकि लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही।

विशेषज्ञों के अनुसार एयरबस विमान में हाइड्रोलिक प्रेशर सिस्टम अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसमें खराबी आने पर लैंडिंग गियर खोलने और ब्रेकिंग सिस्टम पर असर पड़ सकता है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

विमान अनफिट घोषित, उड़ान रद

भोपाल से मुंबई जाने वाली यही उड़ान एआई-634 के रूप में संचालित होती है, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान को अनफिट घोषित कर दिया गया और उड़ान रद्द कर दी गई। एयर इंडिया ने उड़ान निरस्त करने की घोषणा भी देर से की, जिससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ गया।

भोपाल से मुंबई होते हुए कनेक्टिंग फ्लाइट से कोच्चि जा रहे यात्री आनंद शर्मा ने एयर इंडिया प्रबंधन के रवैए पर नाराजगी जताई। कुछ महिला यात्रियों ने नारेबाजी भी की।

यात्रियों को नहीं मिली समय पर सुविधा

यात्रियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी देर से की गई, जिससे कई यात्री नाराज होकर रिफंड लेकर लौट गए। कुछ बच्चों ने भी एयरलाइन के व्यवहार पर हैरानी जताई।

प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग

“विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। हमने प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग कराई। बचाव दल की मौजूदगी में विमान सुरक्षित उतरा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोपाल से मुंबई जाने वाली उड़ान को निरस्त किया गया।”

- रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
 27 April 2026
 भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनारस से हडपसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 02531 का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल से…
 27 April 2026
भोपाल: महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र…
 27 April 2026
भोपाल: लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसे इस प्रस्ताव से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि,…
 27 April 2026
भोपाल: अमेरिका के साथ शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान ने अपनी “पिपुल टू पिपुल डिप्लोमेसी” को सक्रिय कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई…
 27 April 2026
भोपाल: प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता आधारित संकलन-प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में 8 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय डेयरी विकास…
 27 April 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी (MP Weather Update) का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से…
 27 April 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण…