लखनऊ विश्वविद्यालय का फरमान, ABC और APAAR आईडी न होने पर नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Updated on 08-03-2024 12:29 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए दिशा- निर्देश जारी कर दिया है। एलयू में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) और ऑटोमेटेड पेमेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री(एपीएएआर) आईडी न होने पर परीक्षा फॉर्म जारी नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने सभी सम्बद्ध कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है। एलयू वीसी प्रो.आलोक कुमार राय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एबीसी आईडी को जरूरी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के तहत संबद्ध संस्थानों को स्टूडेंट्स की एबीसी और एपीएएआर आईडी बनवाने के लिए पत्र लिखा गया।

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि एबीसी और एपीएएआर आईडी होना अनिवार्य है। आईडी न होने की स्थिति में सम सेमेस्टर के लिए परीक्षा फॉर्म जारी नहीं किए जाएंगे। जिसके चलते स्टूडेंट्स परीक्षा नहीं दे सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एलयू से लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर और हरदोई जिले के 556 कॉलेज सम्बद्ध हैं। सभी कॉलेजों को एबीसी और एपीएएआर आईडी बनवानी है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…