देश की पहली म्युजिकल रोड ​मुंबई में, कोस्टल रोड पर आएगा जापान,दुबई की सड़क जैसा फील, जानिए खास बातें

Updated on 11-02-2026 11:42 AM
भारत की पहली म्यूजिकल रोड का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। मुंबई कोस्टल रोड पर नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सड़क पर विशेष रूप से लगाई गई म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कारण एक अनोखा ड्राइविंग अनुभव मिलेगा। ऐसी सड़कों अभी जापान और दुबई जैसे देशों में हैं। भारत में मुंबई पहला ऐसा राज्य है जहां म्युजिकल रोड बनाया गया है।

म्युजिकल रोड वाला दुनिया का पांचवां देश भारत

मुंबई कोस्टल रोड, जो ट्रैफिक-मुक्त, तेज और आरामदायक यात्रा का पर्याय बन चुकी है, अब यहां एक विशेष तकनीकी संगीत लेन बनाई गई है। जब वाहन इस संगीत लेन से गुजरेंगे, तो उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का गाना सुनाई देगा। यह दुनिया का पांचवां और भारत का पहला ऐसा प्रयोग है। यह इंजीनियरिंग नवाचार 2007 में जापान में शुरू हुआ, जब इंजीनियर शिज़ुओ शिनोडा ने बुलडोजर से सड़क पर काम करते समय इस ध्वनि प्रभाव की खोज की।

मुंबई कोस्टल रोड पर कैसे चलेगा म्युजिक

एक वरिष्ठ नगर अधिकारी ने बताया कि सड़क पर सटीक अंतराल पर खांचे या पट्टियां बनाई जाती हैं, और जब वाहन विशिष्ट गति से उन पर से गुजरते हैं, तो टायरों के घर्षण से एक विशेष धुन जैसी ध्वनि तरंगें उत्पन्न होती हैं। बाद में यह अवधारणा विकसित होकर मेलोडी रोड के रूप में जानी जाने लगी, और इसी तरह के प्रयोग अंततः हंगरी, जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात में भी किए गए

बीएमसी ने साढ़े छह करोड़ रुपये किए खर्च

यह देश में इस तरह का पहला इंस्टॉलेशन होगा, जिसमें ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की धुन का इस्तेमाल किया गया है। वरिष्ठ नगर अधिकारी ने कहा कि जय हो धुन को राष्ट्र के प्रति समर्पण के रूप में चुना गया है और साथ ही यह लोगों में देशभक्ति की भावना भी जगाती है। इस रोड को बीएमसी ने 6.21 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) की लागत से बनाया है।

बंद कार के अंदर तक सुनाई देगा म्युजिक

इस परियोजना को पूरा करने के लिए एक हंगेरियन कंपनी को नियुक्त किया। कंपनी ने नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले उत्तर दिशा के मार्ग पर डिवाइडर के बगल में पहली लेन से लगभग 500 मीटर आगे संगीत की पट्टियां लगाई गई हैं। जब वाहन चालक 70 से 80 किमी प्रति घंटे की गति से वर्ली की ओर जाने वाले भूमिगत सुरंग से बाहर निकलेंगे, तो वे अपने वाहनों के भीतर से ही संगीत की धुन स्पष्ट रूप से सुन सकेंगे।

नगर निगम ने सुरंग के अंदर वाहन चलाते समय ही चालकों को 'संगीत सड़क' के बारे में सूचित करने के लिए, इस खंड से 500, 100 और 60 मीटर आगे साइनबोर्ड लगाए हैं। नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि यह पहल आधुनिक इंजीनियरिंग और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मिश्रण प्रस्तुत करती है। इस तरह की रोड को मेलोडी रोड भी कहा जाता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…