ट्रंप के टैरिफ से भारत अब तक अछूता, क्‍या चाहता है अमेरिका? बन गई बात तो हो जाएगा खेल

Updated on 12-03-2025 04:04 PM
नई दिल्‍ली: भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसका लक्ष्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाना है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब दुनिया में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी से हड़कंप मचा हुआ है। उन्‍होंने भारत पर भी जवाबी शुल्‍क यानी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। लेकिन, जिस समझौते पर चर्चा जारी है वह पूरा खेल सेट कर देगा। यह भारत और अमेरिका के बीच कारोबार को दोगुना कर 2030 तक 500 अरब डॉलर पहुंचाने की नींव तैयार करेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि अमेरिका ने भारत को अब तक रेसिप्रोकल टैरिफ से बाहर रखा है। तमाम चेतावनियों के बीच यह दिखाता है कि अमेरिका भारत से किस हद तक उम्‍मीद कर रहा है।
भारत और अमेरिका के बीच इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बाजारों तक पहुंच बढ़ाना है। साथ ही, आयात शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करना भी है। इसके अलावा, सप्‍लाई चेन इंटीग्रेशन को बेहतर बनाने पर भी फोकस किया जा रहा है। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में इस बारे में जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने कहा, 'दोनों देश एक पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने की योजना बना रहे हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक अमेरिका ने भारत पर कोई रेसिप्रोकल टैरिफ नहीं लगाया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2025
नई दिल्ली: हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर गौतम अडानी को एक और खुशखबरी मिली है। अडानी ग्रुप को मुंबई में एक बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट मिला है। अडानी ग्रुप का यह प्रोजेक्ट गोरेगांव के मोतीलाल…
 12 March 2025
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस महीने दो बार ऐसे मौके आ रहे हैं जब बाजार लगातार 3-3 दिन बंद रहेगा। इस दौरान मार्केट में कोई भी कारोबार नहीं होगा। इस…
 12 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसका लक्ष्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाना है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब…
 12 March 2025
मुंबई: इन दिनों भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Exchange) में जबरदस्त उठा-पटक चल रही है। जब शेयर बाजार में तेज गिरावट आती है, तो निवेशकों में घबराहट फैल जाती है…
 12 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम आयात पर फ‍िर से टैरिफ लगा दिए हैं। ये टैरिफ बुधवार से लागू हो गए हैं। पहले जो छूट, कोटा और…
 12 March 2025
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस साल जबरदस्त गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण कई भारतीय अमीरों की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट आई है। अंबानी से लेकर अडानी तक…
 10 March 2025
नई दिल्‍ली: रणवीर अल्लाहबादिया के विवादास्पद बयान के बाद कई यूट्बर और इन्‍फ्लुएंसर की कमाई घट गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बेशक रणवीर को पॉडकास्ट अपलोड करने की अनुमति दे दी…
 10 March 2025
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल हो गया है। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस बार इस टूर्नामेंट का…