भोपाल में ATM में महिला की आंखों के सामने बदल लिया कार्ड, खाते से उड़ाए 29 हजार रुपए, पुलिस खंगाल रही CCTV

Updated on 20-03-2026 12:11 PM

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ के अंदर चालाकी से कार्ड बदलकर महिला के खाते से 29 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना आनंद नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम की है। पुलिस के अनुसार राम मंदिर के पीछे आनंद नगर निवासी वर्षा सराठे (39) 5 मई 2025 को एटीएम से रुपये निकालने पहुंची थीं।

युवकों ने भटकाया महिला का ध्यान

उस समय एटीएम के बाहर खड़े दो युवक भी भीतर आ गए और सर्वर डाउन होने की बात कहकर महिला का ध्यान भटकाने लगे। इसी दौरान महिला का एटीएम कार्ड नीचे गिर गया और आरोपितों ने भी अपना कार्ड गिरा दिया। एक जैसे कार्ड होने के कारण महिला ने गलती से आरोपितों का कार्ड उठा लिया, जबकि आरोपित उसका कार्ड लेकर वहां से चले गए।

पुलिस ने केस दर्ज शुरू की जांच

बाद में आरोपितों ने महिला का पिन देखकर उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 29 हजार रुपए निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
भोपाल, ईद-उल-फितर के मौके पर 21 मार्च को राजधानी में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से स्पेशल डायवर्सन…
 20 March 2026
भोपाल, देश भर में 'इरादतन ऋण ना चुकाने वालों' (Willful Defaulters) की टॉप- 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश की कंपनियां न केवल शामिल हैं, बल्कि वे अरबों रुपए का बकाया दबाकर…
 20 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की प्राइम लोकेशन पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। दो दिन तक आवास मेला लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोग साइट विजिट के साथ बुकिंग भी…
 20 March 2026
भोपाल, रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर रूयते हिलाल कमेटी ने तस्दीक की, लेकिन कहीं…
 20 March 2026
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने…
 20 March 2026
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ के अंदर चालाकी से कार्ड बदलकर महिला के खाते से 29 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना आनंद नगर स्थित बैंक…
 20 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले दो दिनों से ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर…
 20 March 2026
भोपाल। मोहरे हैं असलम चमड़ा या शारिक मछली, अब भी सवाल कायम कि असली चेहरा कौन? भोपाल में असलम चमड़ा पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने का परिणाम क्या सख्त प्रभाव…