ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक प्लान:कल ईदगाह व आसपास के क्षेत्रों में सामान्य ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित

Updated on 20-03-2026 12:18 PM
भोपाल, ईद-उल-फितर के मौके पर 21 मार्च को राजधानी में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से स्पेशल डायवर्सन प्लान लागू किया है। ईदगाह और आसपास के इलाकों में सामान्य ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि नमाजियों के लिए अलग से मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

ईदगाह जाने वाले नमाजियों के लिए तीन मुख्य रूट तय किए गए हैं। इनमें भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होकर ईदगाह, गोलघर से परी बाजार होते हुए ईदगाह और वीआईपी गेस्ट हाउस, टीबी अस्पताल होते हुए ईदगाह शामिल हैं। इन्हीं तीनों रास्तों से नमाजी पैदल या निजी वाहनों से आ-जा सकेंगे।

बसों के रूट में बड़ा बदलाव

  • इंदौर-उज्जैन और राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से आने-जाने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड नहीं जाएंगी, बल्कि हलालपुर बस स्टैंड तक ही सीमित रहेंगी।
  • रेतघाट से मोती मस्जिद और सदर मंजिल-रॉयल मार्केट जाने वाला ट्रैफिक वीआईपी रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
  • लालघाटी-कोहेफिजा से इमामी गेट और पीरगेट जाने वाले वाहनों को भी वीआईपी रोड का इस्तेमाल करना होगा।
  • नादरा बस स्टैंड से लालघाटी जाने वाली बसें, जेपी नगर तिराहे से बेस्ट प्राइस, करोंद होते हुए संचालित की जाएंगी।
  • लालघाटी से रॉयल मार्केट, मोती मस्जिद, नादरा बस स्टैंड की ओर न जाएं‎

    इन रूट पर नो एंट्री

    • लालघाटी से रॉयल मार्केट
    • रॉयल मार्केट से मोती मस्जिद
    • रॉयल मार्केट से तीन मोहरा और नादरा बस स्टैंड
    • इन मार्गों पर बीसीएलएल, मध्यम और बड़ी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

    इन मस्जिदों में भी होगी नमाज

    ईद के मौके पर ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद और जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की जाएगी। इन इलाकों में भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

    स्थानीय लोगों के लिए अलग व्यवस्था

    जो लोग नमाज अदा करने नहीं जा रहे हैं, लेकिन ईदगाह के आसपास की कॉलोनियों में जाना चाहते हैं, उन्हें नजदीकी गलियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि मुख्य मार्गों पर दबाव कम रहे।

    भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद

    ईदगाह की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर लोक परिवहन, मालवाहक, भारी और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की अपील है कि लोग असुविधा से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें और निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक से जुड़ी परेशानी हो तो ट्रैफिक पुलिस के नंबर 0755-2677340, 2443850 और मोबाइल नंबर 7587602055 पर संपर्क कर सकते हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
भोपाल, ईद-उल-फितर के मौके पर 21 मार्च को राजधानी में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से स्पेशल डायवर्सन…
 20 March 2026
भोपाल, देश भर में 'इरादतन ऋण ना चुकाने वालों' (Willful Defaulters) की टॉप- 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश की कंपनियां न केवल शामिल हैं, बल्कि वे अरबों रुपए का बकाया दबाकर…
 20 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की प्राइम लोकेशन पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। दो दिन तक आवास मेला लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोग साइट विजिट के साथ बुकिंग भी…
 20 March 2026
भोपाल, रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर रूयते हिलाल कमेटी ने तस्दीक की, लेकिन कहीं…
 20 March 2026
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने…
 20 March 2026
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ के अंदर चालाकी से कार्ड बदलकर महिला के खाते से 29 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना आनंद नगर स्थित बैंक…
 20 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले दो दिनों से ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर…
 20 March 2026
भोपाल। मोहरे हैं असलम चमड़ा या शारिक मछली, अब भी सवाल कायम कि असली चेहरा कौन? भोपाल में असलम चमड़ा पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने का परिणाम क्या सख्त प्रभाव…