'हिमंत बिस्वा सरमा ने मुस्लिमों के अपमान में तोड़े सारे रिकॉर्ड', असम सीएम से नाराज मौलाना बरेलवी

Updated on 30-01-2026 01:01 PM
बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुस्लिमों पर दिए बयान की आलोचना की है। बरेलवी का कहना है कि सरमा का रवैया मुस्लिम विरोधी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं।मौलाना ने कहा कि सरमा मुसलमानों को घुसपैठिया और बांग्लादेशी कह रहे हैं। उन पर अत्याचार कर रहे हैं। अब चुनाव नजदीक आने पर वह मुसलमानों के खिलाफ और भी ज्‍यादा आक्रामक हो गए हैं। वह मुसलमानों को 'मियां' कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने मुसलमानों का अपमान करने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

जियाउर्रहमान बर्क के पिता ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

इससे पहले संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान से साफ जाहिर है कि उन्हें मुस्लिमों से नफरत है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एजेंडा है कि भारत के मुसलमान अपना देश छोड़कर चले जाए। इसी एजेंडे के तहत असम में लाखों मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गए। हालांकि यहां भारत के मुस्लिम देश छोड़कर नहीं जाएंगे और हिंदुस्तान में ही वोट करेंगे।


क्‍या बोले थे असम के मुख्‍यमंत्री

गौरतलब है कि असम के मुख्‍यमंत्री ने दावा किया था कि उन्‍होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सलाह दी थी कि वो मियां समुदाय पर दबाव बनाएं ताकि वे राज्‍य छोड़ने पर मजबूर हो जाएं। मिया समुदाय के लोगों को परेशान करने के लिए रोजमर्रा के कामों का भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। अगर वो रिक्‍शा के लिए पांच रुपये मांगे तो 4 ही दो। इस तरह परेशान करने पर वह असम छोड़ देंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…