ऐ-भाई जरा देख कर चलो! बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे लगे गलत दिशा सूचक बोर्ड, भटक रहे राहगीर

Updated on 04-02-2026 12:18 PM
 बदायूं: उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और बदायूं जिले से गुजर रहे हिस्से का काम भी लगभग अंतिम चरण में है। लेकिन इसी जल्दबाजी के बीच एक ऐसी चूक सामने आई है जो राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे सहसवान–बिसौली मार्ग पर लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बिसौली से सहसवान की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे दो दिशा सूचक बोर्डों में दिशा संबंधी भारी गड़बड़ी सामने आई है। इन बोर्डों पर दर्शाई गई दिशाएं वास्तविक रास्तों से मेल नहीं खा रही हैं, जिससे खासतौर पर बाहरी वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गलत दिशा ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किल

पहला दिशा सूचक बोर्ड बिसौली से सहसवान की ओर जाने पर दिखाई देता है जिसमें बाईं ओर बिसौली जाने का संकेत दिया गया है, जबकि उस स्थान पर बिल्सी की दिशा दर्शाई जानी चाहिए थी। वहीं दूसरा बोर्ड सहसवान से बिसौली की ओर आने पर नजर आता है जिसमें दोनों दिशाओं में बिसौली जाने का संकेत दिया गया है, जबकि दाईं ओर बिल्सी लिखा होना चाहिए था।
इन गलत दिशा सूचक बोर्डों के कारण राहगीर खासतौर पर रात के समय भ्रमित हो जाते हैं। जब आसपास कोई स्थानीय व्यक्ति मौजूद नहीं होता, तब बाहरी चालक गलत रास्ते पर चले जाते हैं और काफी दूरी तय करने के बाद वापस लौटने को मजबूर होते हैं। इससे उनका समय और ईंधन दोनों व्यर्थ हो रहा है।

स्थानीय लोगों में भी भ्रम

हालांकि अभी गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और न ही इसका औपचारिक उद्घाटन हुआ है, लेकिन इसके नीचे से गुजरने वाले सहसवान–बिसौली मार्ग पर यह समस्या लगातार सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गलत दिशा सूचक बोर्डों के चलते रोजाना लोग रास्ता पूछते नजर आते हैं।

बाहरी यात्री या तो स्थानीय लोगों से रास्ता पूछने को मजबूर हैं या फिर मोबाइल मैप का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। इन बोर्डों को लेकर अब लोग व्यंग्य में कहने लगे हैं, ऐ-भाई जरा देख कर चलो, आगे ही नहीं पीछे भी, दाएं भी नहीं बाएं भी!
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…