पीएम डिग्री मानहानि केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:AAP नेता केजरीवाल और संजय सिंह ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

Updated on 11-03-2024 12:55 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले से संबंधित एक याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। AAP नेता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की ओर से दाखिल इस याचिका में गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

गुजरात हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को अंरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की याचिका खारिज कर दी थी। दरअसल, केजरीवाल और संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणियां कीं। इसके बाद उन पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कर समन जारी किया गया। दोनों नेताओं ने समन रद्द करने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में गुहार लगाई। यह खारिज होने के बाद ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

आप नेताओं पर अपमानजनक बयान देने का आरोप
गुजरात यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने मोदी की डिग्री के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। पटेल की ओर से दाखिल शिकायत में आप नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर विश्वविद्यालय पर कथित तौर पर अपमानजनक बयान दिया था।

PM मोदी की डिग्री को लेकर की थी टिप्पणी
केजरीवाल और संजय सिंह ने यह टिप्पणी गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त के एक आदेश को रद्द करने के फैसले के बाद की थी। मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश में कहा गया था कि गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) को पीएम मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया था।

यूनिवर्सिटी की साख को हो सकता नुकसान
शिकायतकर्ता के वकील अमित नायर ने याचिका में कहा है, गुजरात विश्वविद्यालय को निशाना बनाने वाली दोनों नेताओं की टिप्पणियां मानहानिकारक और संस्थान की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाती हैं। उनको पता है कि PM की डिग्री पहले ही वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।

इसके बावजूद दोनों नेता कह रहे हैं कि डिग्री न दिखाकर यूनिवर्सिटी सच छिपा रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। गुजरात विश्वविद्यालय की स्थापना 70 साल से भी पहले हुई थी। यह विश्वविद्यालय लोगों के बीच प्रतिष्ठित है और आरोपी के बयान से विश्वविद्यालय के बारे में अविश्वास पैदा होने का खतरा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…