सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए घटाए: PM मोदी बोले- करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम किया

Updated on 08-03-2024 12:17 PM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम 100 रुपए कम करने का ऐलान किया है।

इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कीमत 903 से घटकर 803 रुपए, भोपाल में 808.50 रुपए, जयपुर में 806.50 रुपए और पटना में 901 रुपए हो गई है।

करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, 'इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।'

इससे पहले रक्षाबंधन में हुआ था कीमतों में बदलाव
इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर PM मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा।

PM उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को बीते दिन 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि इस योजना का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 23 महीने से बदलाव नहीं
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 23वें महीने स्टेबल यानी जस की तस बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹96.72 प्रति लीटर है और डीजल ₹89.62 प्रति लीटर है।

आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…