प.बंगाल में पूर्व पति-पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Updated on 11-03-2024 12:53 PM

पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर लोकसभा सीट से पूर्व पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को 42 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इसमें बिष्णुपुर से सुजाता मंडल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं 2 मार्च को आई भाजपा की सूची में इसी सीट से सौमित्र खान को उतारा गया है। सौमित्र यहां से मौजूदा सांसद हैं।

सौमित्र और सुजाता के बीच 2021 में तलाक हो गया था। दोनों के अलग होने की कहानी भी राजनीतिक है। दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुजाता मंडल अपने पति के साथ भाजपा में थीं, लेकिन फिर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इससे नाराज होकर सौमित्र ने कैमरे पर ऐलान किया था कि वे सुजाता से अलग हो रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सौमित्र खान भी TMC में ही थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बिष्णुपुर लोकसभा सीट से टिकट मिला था। वे चुनाव भी जीते थे। इसमें सुजाता ने उनके लिए कैंपेनिंग भी की थी। विधानसभा चुनाव 2021 में TMC ने सुजाता को आरामबाग से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे हार गई थीं।

सुजाता ने भाजपा की पॉलिटिक्स को डर्टी बताया था
सुजाता ने 21 दिसंबर 2020 को TMC के सीनियर लीडर और MP सौगत रॉय की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स की वजह से तृणमूल से जुड़ने का फैसला लिया है। भाजपा लुभावने सपने दिखाकर दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपनी ओर खींच रही है। भाजपा की ओर से नेताओं को अच्छी पोस्ट देने और कुछ नेताओं को CM बनाने का वादा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि भाजपा में उन लोगों का सम्मान नहीं हो रहा है, जो वाकई इसके लायक हैं। पश्चिम बंगाल को सिर्फ ममता बनर्जी ही विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकती हैं। सिर्फ ममता ही राज्य को बांटने की राजनीति से बचा सकती हैं इसलिए मैं दीदी के साथ जुड़कर काफी खुश हूं।

सौमित्र ने बिष्णुपुर में कम्युनिस्टों का 43 साल का राज खत्म किया
सौमित्र खान फिलहाल बिष्णुपुर लोकसभा सीट से ही भाजपा सांसद हैं। इस सीट पर 1971 के बाद से लगातार कम्युनिस्ट पार्टी जीतती आ रही थी। 2014 में सौमित्र ने TMC की ओर से चुनाव लड़ा और जीता। 2019 में उन्होंने इसी सीट पर भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा और फिर जीते। इस समय वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

सौमित्र ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी
सौमित्र ने सियासत की शुरुआत कांग्रेस से की थी। तब वे विधायक का चुनाव जीते थे। 2013 में उन्होंने TMC का दामन थाम लिया और सांसद बन गए। 2019 में भाजपा में आने के बाद उन पर नौकरी के लिए लोगों से रुपये लेने का आरोप लगा। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। कोलकाता हाईकोर्ट ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद उन्होंने 78,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

2019 लोकसभा चुनाव में TMC ने 22 और भाजपा ने 18 सीटें जीतीं

तृणमूल कांग्रेस की 42 लोकसभा सीटों की कैंडिडेट्स लिस्ट में बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…