फारूक बोले- वंशवाद होता तो CM रहते चुनाव नहीं हारता:कहा- 370 में जम्मू-कश्मीर ने गुजरात से ज्यादा तरक्की की, आजाद ने इसे साबित किया

Updated on 08-03-2024 12:23 PM

नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ और जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार (7 मार्च) को आर्टिकल 370 पर PM मोदी के बयान पर पलटवार किया। फारूक अब्दुल्ला ने कहा- अगर 370 इतना बुरा था तो मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री राज्यसभा में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद का भाषण सुनें।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- गुलाम नबी ने सदन में गुजरात और जम्मू-कश्मीर की तुलना की थी। उन्होंने आंकड़ों के साथ साबित किया था कि जम्मू-कश्मीर ने गुजरात की तुलना में ज्यादा तरक्की की है। अगर 370 सचमुच जिम्मेदार था तो जम्मू-कश्मीर में इतनी तरक्की कैसे हुई?

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा- PM मोदी अपने हर भाषण वंशवाद राजनीति पर निशाना साधते हैं, जबकि भारत में आजादी के बाद से कोई वंशवादी शासन नहीं रहा है। जम्मू-कश्मीर में वंशवादी शासन कहां है? मैं एक मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव हार गया, क्योंकि लोगों ने मुझे नकार दिया था।

पूर्व CM ने यह भी कहा कि आर्टिकल 370 खत्म करने से शिक्षा महंगी हो गई है। उन्होंने कहा- पहले प्राइमरी स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी तक शिक्षा फ्री थी। आज सिर्फ 14वीं कक्षा तक शिक्षा मुफ्त है। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए फीस लगती है।

मोदी ने कहा था- 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर खुलकर सांस ले रहा

दरअसल, PM मोदी आर्टिकल 370 के हटने के बाद गुरुवार को पहली बार कश्मीर गए थे। श्रीनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कांग्रेस और उसके साथियों ने दशकों तक 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर को गुमराह किया।

PM ने कहा- आज जम्मू-कश्मीर में सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए। जम्मू कश्मीर खुलकर सांस ले रहा है। यह 370 हटने के बाद हुआ। इससे फायदा जम्मू-कश्मीर को था या सिर्फ कुछ राजनीतिक परिवारों को था, यह आज जनता जान चुकी है।

मोदी बोले- ये नया जम्मू-कश्मीर, जिसका दशकों से इंतजार था
मोदी ने कहा- आज 370 नहीं है इसलिए यहां युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है, उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं। ये नया जम्मू-कश्मीर है। इसका दशकों से इंतजार था। यह वो जम्मू-कश्मीर है, जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है। चुनौतियों को पार करने का हौसला है।

मोदी ने 6400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया
मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर' कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…