भोपाल में गैस के लिए 'महायुद्ध', दुकान खुलने से पहले ही लगी लंबी कतारें, सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार

Updated on 13-03-2026 12:21 PM

शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों के बाहर खड़े रहे। देखते ही देखते लाइन कई मीटर तक बढ़ गई। एजेंसी खुलते ही उपभोक्ताओं का एक ही सवाल रहा कि सिलिंडर कब मिलेगा।

इस पर कर्मचारियों ने बताया कि करीब 11 बजे तक गैस की गाड़ी आ जाएगी और उसके बाद सभी को सिलिंडर दिया जाएगा। नैनिका इंटरप्राइजेस के (धन्वन्तरी कॉम्प्लेक्स, शाहपुरा) यहां सुबह से ही उपभोक्ता सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े होकर दुकान खुलने का इंतजार करते रहे। दुकान खुलते ही भीड़ और बढ़ गई। काफी इंतजार के बाद लगभग 11 बजे से उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलना शुरू हुआ

राय गैस एजेंसी (मनीषा मार्केट) दूसरे दिन भी राय गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। लोग दुकान खुलने से पहले ही लाइन लगाकर खड़े रहे और सिलिंडर मिलने का इंतजार करते रहे। शाहपुरा भारत गैस सर्विस (ई-7 अरेरा कॉलोनी) यहां दुकान खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए।

भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों ने जाली के अंदर से ही बुकिंग करना शुरू कर दिया। बाद में सभी उपभोक्ताओं को बसंत कुंज स्थित पानी की टंकी के पास सिलिंडर वितरण होने की जानकारी दी गई। इसके बाद उपभोक्ता ई-7 अरेरा कॉलोनी से बसंत कुंज पानी की टंकी के पास सिलिंडर लेने पहुंचे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की मारामारी मची है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर है कि गैस आपूर्ति नहीं होगी। हर सेकंड हजारों बुकिंग से क्रैश साइट दूसरे…
 13 March 2026
भोपाल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित ट्रैक मेंटेनेंस काम के कारण भोपाल मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई महीने…
 13 March 2026
भोपाल, 25 साल से अधिक समय से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले परीक्षा लेने के फैसले के विरोध में भाजपा के…
 13 March 2026
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले की केरल में फरमान खान के साथ शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।…
 13 March 2026
भोपाल, भोपाल के कोहेफिजा थाने पहुंची एक दुल्हन ने गुरुवार को यह फरियाद पुलिस से की है। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर…
 13 March 2026
शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों…
 13 March 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के दावों के विपरीत मध्य प्रदेश…
 13 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 मार्च से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की जल-संस्कृति…