महाकुंभ से चर्चित मोनालिसा की शादी पर विवाद:लव जिहाद का लगाया आरोप

Updated on 13-03-2026 12:25 PM
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले की केरल में फरमान खान के साथ शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में अब हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने भी बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लव जिहाद से जोड़ते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है।

अगर मंदिर में शादी हुई है तो स्थिति स्पष्ट की जाए 

उनके अनुसार यदि फरमान ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है तो उसे अपना नाम बदलकर हिंदू धर्म स्वीकार करने की घोषणा करनी चाहिए। वहीं, अगर मोनालिसा ने इस्लाम कबूल किया है तो उन्हें भी इस बारे में स्पष्ट करना चाहिए। उनका कहना है कि फिलहाल यह पूरा मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है और इसमें लव जिहाद की आशंका नजर आती है।

केरल में शादी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए

उनका कहना है कि मंदिर में शादी होने का दावा किया जा रहा है तो यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि वहां किस प्रक्रिया से विवाह कराया गया। तिवारी ने कहा कि केरल को लेकर पहले भी लव जिहाद के आरोप लगते रहे हैं, इसलिए राज्य सरकार को इस मामले की जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उनका कहना है कि यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ है तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि किसी तरह की शंका न रहे।

तिवारी का कहना है कि जब मोनालिसा मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं तो शादी के लिए केरल जाने की क्या जरूरत थी? उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में उन्हें प्रेमजाल में फंसाया गया और जल्दबाजी में शादी करवाई गई।



Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की मारामारी मची है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर है कि गैस आपूर्ति नहीं होगी। हर सेकंड हजारों बुकिंग से क्रैश साइट दूसरे…
 13 March 2026
भोपाल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित ट्रैक मेंटेनेंस काम के कारण भोपाल मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई महीने…
 13 March 2026
भोपाल, 25 साल से अधिक समय से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले परीक्षा लेने के फैसले के विरोध में भाजपा के…
 13 March 2026
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले की केरल में फरमान खान के साथ शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।…
 13 March 2026
भोपाल, भोपाल के कोहेफिजा थाने पहुंची एक दुल्हन ने गुरुवार को यह फरियाद पुलिस से की है। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर…
 13 March 2026
शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों…
 13 March 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के दावों के विपरीत मध्य प्रदेश…
 13 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 मार्च से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की जल-संस्कृति…