'सम्राट बाबू! एक चींटी तो आपसे', फिर थोड़ी ही देर बाद पप्पू यादव के दरवाजे पर पहुंची पटना पुलिस

Updated on 07-02-2026 02:33 PM
पटना: पिछले एक महीने से गर्ल्स हॉस्टल कांड पर तीखी बयानबाजी कर रहे सांसद पप्पू यादव शुक्रवार देर शाम शानदार सफारी शूट में पटना एयरपोर्ट पहुंचे। मीडिया के लिए हॉटकेक रहे पप्पू यादव ने एक बार फिर कैमरे पर बयान दिया। यहां उन्होंने सीधे-सीधे बिहार के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को नाम लेकर ललकारा। इसके बाद देश भर के टीवी न्यूज और ऑनलाइन मीडिया में पप्पू यादव हेडलाइन बन गए। फिर वो अपने मंदिरी वाले घर पर पहुंचे। चाय-पानी पीकर फ्रेश हो रहे थे। बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा था। इसी बीच आधा दर्जन पुलिस वाले वारंट लेकर आ धमके। इस टीम का नेतृत्व सीटी एसपी भानु प्रताप सिंह कर रहे थे, जो अपने कड़क मिजाज के लिए जाने जाते हैं।


आधीरात को अरेस्ट हुए पप्पू यादव

अब सांसद पप्पू यादव को समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो गया। उनको पुलिस अफसरों ने बताया कि 1995 के एक मामले में बेल टूटा हुआ है, उसी का वारंट है। पप्पू यादव कहते रहे वो शनिवार को कोर्ट में हाजिर हो जाएंगे लेकिन पुलिस वाले नहीं माने। ढाई घंटे की रस्साकशी के बाद पुलिसवालों के साथ चलने पर राजी हो गए। आधीरात को आईजीआईएमएस में मेडिकल कराया गया, फिर सुबह में पीएमसीएच लाया गया। जाड़े की रात पप्पू यादव की अस्पताल की स्ट्रेचर पर बीती।

सम्राट को लेकर चींटी वाला वो बयान

पटना एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने कहा, 'सम्राट बाबू...बाढ़ के पूर्व विधायक के लड़के का पूरा का पूरा सेक्स स्कैंडल दिखा था, आप गिरफ्तार कर लिए? रुपेश के मर्डर में आपने न्याय कर दिया? अगर है हिम्मत तो न्याय मर्डर का कर दीजिए। सम्राट बाबू से एक आग्रह और करेंगे... एक धनंजय सिंह का बेटा है... सीनियर एसपी पर गोली चलाई थी, उसको गिरफ्तार कर लीजिए… तो आप (सम्राट चौधरी) खोदा पहाड़ निकली चुहिया… एक चींटी तो आपसे पकड़ाता नहीं है, क्या बोलते हैं।'

पप्पू यादव के पीछे-पीछे आई पुलिस

ये संयोग रहा या प्रयोग कहना मुश्किल है, मगर पप्पू यादव के पीछे-पीछे पुलिस भी उनके घर तक पहुंची थी। बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पप्पू यादव ने एयरपोर्ट पर कैमरे के सामने चैलेंज किया था। मामला भले ही ये पुराना है लेकिन पप्पू यादव बयान के कुछ देर बाद ही पुलिस उनके घर पहुंच गई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…