बदमाश संजीव उर्फ 'मौत' एनकाउंटर में घायल, नोएडा और अलीगढ़ पुलिस के लिए बना था सिरदर्द

Updated on 07-02-2026 02:32 PM
ग्रेटर नोएडा: उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में थाना ईकोटेक-3 पुलिस और होंडा सिटी कार सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जलपुरा बिजली घर के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अंतर्राज्यीय बदमाश संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ 'मौत' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश संजीव के ऊपर नोएडा और अलीगढ़ के थानों में चोरी और लूट के 27 मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस के मुताबिक, थाना ईकोटेक-3 पुलिस जलपुरा स्थित बिजली घर के पास शुक्रवार रात संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम को एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। रास्ते में पानी भरा होने के कारण गाड़ी फंस गई। पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया। खुद को घिरा देख कर कार सवार बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करनी शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।


हाथरस का रहने वाला है संजीव

घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत के रूप में हुई है। शातिर बदमाश हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के तिलोटी गांव का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की एक होंडा सिटी कार, सोने की चेन, दीवार घड़ी, कपड़े और एक मेकअप किट बरामद की है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।


लंबा है आपराधिक इतिहास: एडीसीपी सेन्ट्रल आरके गौतम

एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा यह बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। संजीव उर्फ मौत का आपराधिक इतिहास अत्यंत लंबा है। उस पर गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। सूरजपुर, ईकोटेक-3 और अलीगढ़ के कई थानों की पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। वह एक शातिर चोर है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…