राहुल के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर खड़ा हुआ विवाद:सिंधिया बोले-बयान अशोभनीय, यह दिव्यांगजनों का घोर अपमान

Updated on 06-06-2025 01:21 PM

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि किसी को लंगड़ा घोड़ा कहना न केवल अशोभनीय, बल्कि दिव्यांगजनों का घोर अपमान है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येंद्र लोहिया भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जता चुके हैं।

सिंधिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि - मैं उन सभी लोगों को समझाना चाहता हूं जो इस तरह के अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग जैसे शब्द को बदलकर दिव्यांगजन कहा है, जिसका अर्थ है ऐसे लोग जिन पर भगवान का विशेष आशीर्वाद है। हमें ऐसे लोगों को प्रणाम करना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए। और जो लोग उन्हें नीचा दिखाने वाले शब्दों का प्रयोग करते हैं, उनकी सोच कितनी नीचे जा सकती है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

कांग्रेस का तंज...

विदेशों में पढ़ने वालों को हिंदी मुहावरे नहीं आते

कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने पलटवार करते हुए कहा कि - ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना हिंदी ज्ञान सुधारने की जरूरत है। वे विदेशों में पढ़े हैं, इसलिए हिंदी के मुहावरे और कहावतों को शायद वे ठीक से नहीं समझते हैं। लंगड़ा घोड़ा हिंदी भाषा का प्रचलित मुहावरा है, इसका दिव्यांगता या विकलांगता से कोई संबंध नहीं हैं।

हिंदी साहित्य में अपनी बात को समझाने के लिए मुहावरों का इस्तेमाल होता आया है। राहुल गांधी ने क्षमताओं के आधार पर काम के बंटवारे की बात के संदर्भ में यह बात कही थी। सिंधिया जी को पता होना चाहिए कि दिव्यांग शब्द इंसानों के लिए बनाया गया है। घोड़ों के लिए नहीं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 June 2025
भोपाल। देशभर में चर्चित हुए राजधानी के चर्चित दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग कांड में लापरवाही बरतने पर अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने अपने…
 08 June 2025
भोपाल । दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी मुंबई में ठहरा हुआ है। वैसे तो अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां मौजूद हैं, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण मध्य प्रदेश में अधिकतम…
 08 June 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित चीतों का घर पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कूनो फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वन विभाग एवं पर्यटन विभाग…
 08 June 2025
भोपाल। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह साल्वर (मुन्नाभाई) बैठाने वाले अभ्यर्थियों की कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) में उम्मीदवारी जल्द ही निरस्त की जाएगी। ईएसबी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों…
 07 June 2025
भारत की परम्परा में विविधता है, जो विश्व में अन्य कहीं नहीं है। हमारे यहां हर क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। फैशन डिजाइन से लेकर हर क्षेत्र में कार्य…
 07 June 2025
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार शाम आलोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों से लौटते समय महिदपुर रोड गोगापुर स्थित शुगर मिल की भूमि पर…
 07 June 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन रतलाम जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिले को दो सौगातें मिली हैं। आलोट में नवोदय विद्यालय के साथ ही…
 07 June 2025
भोपाल। प्यार में धोखा देने पर एक युवती ने प्रेमी को बुरा सबक सिखाया। करीब दो साल के रिश्ते के बाद जब प्रेमी शादीशुदा निकला। उसने युवती को शादी से इनकार…