कांग्रेस की पहली लिस्ट, इसमें 39 नाम, 4 महिलाएं:केरल से सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट, राहुल वायनाड से लड़ेंगे

Updated on 09-03-2024 12:39 PM

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। शुक्रवार शाम 7.15 बजे पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है।

भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है।

छत्तीसगढ़: 6 में से एक पूर्व मुख्यमंत्री, 2 पूर्व मंत्री

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा है। शिव डहरिया और ताम्रध्वज साहू को टिकट देकर जातिगत समीकरण तो साधा ही है, साथ ही संदेश भी दिया है कि जिन बड़े विभागों को कांग्रेस के मंत्रियों ने संभाला था, उन्हें मैदान में उतारकर अब भाजपा को पटखनी देनी चाहिए।

राजेंद्र साहू को टिकट देकर भूपेश बघेल ने यह जता दिया कि टिकट वितरण में उनकी पसंद का ख्याल रखा गया है। राजेंद्र के कारण ताम्रध्वज साहू को महासमुंद शिफ्ट होना पड़ा। ज्योत्सना महंत का मुकाबला सरोज पांडेय से जरूर है, लेकिन ये चुनाव वास्तव में ज्योत्सना महंत के पति चरणदास महंत और सरोज पांडेय के बीच होगा। चरणदास महंत कांग्रेस में उस क्षेत्र के सबसे बड़े नेता हैं और सरोज पांडेय भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव।

हालांकि पिछली बार मोदी लहर में भी ज्योत्सना महंत ने चुनाव जीतकर सभी को चौंकाया था। कांग्रेस की अब 5 टिकटें एक दो दिन में ही जारी हो सकती हैं, तब छत्तीसगढ़ की 11 सीटों का गणित पता चल सकेगा।

केरल: दो सीटों पर प्रत्याशी बदले, वेणुगोपाल अलपुझा से लड़ेंगे

कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में केरल की 20 में से 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। राहुल गांधी को वायनाड और तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद शशि थरूर को चौथी बार टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल अलपुझा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 16 नामों में से 14 नामों को इस बार भी रिपीट किया है। वहीं, दो अलपुझा और त्रिशूर सीट से प्रत्याशी बदले हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 16 और गठबंधन के तीन अन्य दलों को 4 सीटें मिली थीं। भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी, हालांकि 15% वोट जरूर हासिल किए।

मेघालय: पूर्व CM मुकुल संगमा की जगह नया चेहरा
मेघालय की दो लोकसभा सीटों पर पार्टी ने सिर्फ एक चेहरा बदला है। पार्टी ने शिलॉन्ग से विन्सेंट एच पाला को एक बार फिर मौका दिया है। विन्सेंट 2019 में जीतकर सांसद बने थे। राज्य की दूसरी सीट तुरा से पार्टी ने डॉ. मुकुल संगमा की जगह सलेंग ए संगमा को प्रत्याशी बनाया है। डॉ. मुकुल संगमा 2019 में चुनाव हार गए थे। वे राज्य के CM भी रह चुके हैं। वे 2021 में कांग्रेस के 11 विधायकों के साथ TMC में शामिल हो गए थे।

नगालैंड: पिछली बार के प्रत्याशी का टिकट कटा
नगालैंड की एकमात्र सीट पर पार्टी ने एस सुपोंगमेरेन को प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यहां से केएल चिशी को टिकट दिया था। हालांकि वे पीडीए के टोखेहो येप्थोमी से चुनाव हार गए थे।

कर्नाटक: 4 प्रत्याशियों के टिकट कटे, बेंगलुरु रूरल से सुरेश फिर मैदान में

कर्नाटक में कांग्रेस ने 28 में से 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें से 2019 में उतारे गए 4 प्रत्याशियों के टिकट काट दिए गए हैं। पार्टी ने बीजापुर से एचआर अलगुर को उतारा है। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। हसन सीट से श्रेयस पटेल को टिकट दिया गया है। मांड्या से पार्टी ने वेंकट रामगौड़ा उर्फ स्टार चंद्रू को टिकट दिया है।

बेंगलुरु रूरल से डीके सुरेश को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वो कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के छोटे भाई हैं। वो कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से सांसद हैं। वे ही कर्नाटक से कांग्रेस के इकलौते सांसद हैं। कुछ दिन पहले ही डीके सुरेश ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिणी राज्यों के साथ हो रहे अन्याय को ठीक नहीं किया गया तो दक्षिणी राज्य एक अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

तेलंगाना: 17 में से 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, सभी नए

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 4 सीटों जहीराबाद, नलगोंडा, महबूबनगर और महबूबाबाद सीट पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने इन चारों सीटों पर नए प्रत्याशी को टिकट दिया है। पार्टी ने नलगोंडा सीट से मौजूदा सांसद उत्तम कुमार रेड्‌डी का टिकट काट दिया है।

2019 लोकसभा में BRS को 9, कांग्रेस को 3, भाजपा को 4 और AIMIM को एक ओवैसी की हैदाराबाद सीट मिली थी। भाजपा ने पहली लिस्ट में तेलंगाना की 9 सीटों से प्रत्याशी घोषित कि हैं। जहीराबाद से पार्टी ने BRS से आए बीबी पाटिल को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से सुरेश कुमार शेटकर को उतारा है।

लक्षदीप: हमदुल्लाह पर कांग्रेस को फिर भरोसा

लक्षदीप की एकमात्र सीट पर कांग्रेस ने 2019 के उम्मीदवार मोहम्मद हमदुल्लाह सईद पर फिर भरोसा जताया है। पिछले चुनाव वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रत्याशी मोहम्मद फैजल पीपी से 823 वोटों से हार गए थे। फैजल को 22851 तो हमदुल्लाह को 22028 वोट मिले थे। लक्षदीप भारत की सबसे कम वोटर वाली लोकसभा सीट है। यहां 56 हजार वोटर हैं।

वेणुगोपाल बोले- पश्चिम बंगाल में I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर समस्याएं
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि हम हर जगह INDIA गठबंधन के साथ जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी भी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों में कुछ समस्याएं हैं। फिर भी हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बिल्कुल स्पष्ट है कि हम यहां भाजपा की सीटें कम करने के लिए हैं।

वहीं, भूपेश बघेल ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव से प्रत्याशी होना सौभाग्य है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भाजपा के लिए अपने पास मौजूद 303 को दोहराना भी बहुत मुश्किल होने वाला है। मुझे पूरा भरोसा है कि बीजेपी सरकार जाने वाली है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…