MP में 4 दिन ओले-बारिश के आसार:मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में ऑरेंज अलर्ट; जबलपुर समेत 26 जिलों में असर

Updated on 16-03-2024 12:50 PM

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 19 मार्च तक ओले-बारिश का दौर चलेगा। मार्च में तीसरी बार शनिवार से मौसम बदलेगा। मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं, जबकि 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से ऐसा होगा। जबलपुर समेत पूर्वी हिस्से के 26 जिलों में असर पड़ेगा। नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदला रहेगा।

नए सिस्टम की एक्टिविटी से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में ज्यादा असर रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन संभाग में हल्के बादल छा सकते हैं। सिस्टम से पहले शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी का असर बना रहा।

इसलिए बदलेगा मौसम
IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, अभी उत्तरी ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही है।

दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी नमी ला रही है। इस वजह से बारिश, ओले और तेज आंधी चल सकती है। जबलपुर संभाग के सभी जिलों में ओलावृष्टि और बारिश होगी। पूर्वी हिस्से में मौसम बदला रहेगा।

MP में 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 16 मार्च: जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, कटनी, डिंडोरी और अपूपपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं।
  • 17 मार्च: मंडला, डिंडोरी और छिंदवाड़ा में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भी बारिश, ओले गिरने का अनुमान है।
  • 18 मार्च: लगातार दूसरे दिन मंडला, डिंडोरी और पांढुर्णा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मैहर, रीवा में भी बारिश-ओले का अनुमान है। 30 से 50Km प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
  • 19 मार्च: जबलपुर, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में तीसरे दिन भी मौसम बदला रहेगा। ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट में भी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

सिस्टम लौटने के बाद ऐसा रहेगा मौसम
20 मार्च की रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके लौटने के बाद फिर से गर्मी का असर बढ़ेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के शहरों का 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो आखिरी दिनों में यहां तेज गर्मी का ट्रेंड है। इससे अनुमान है कि 26 से 31 मार्च के बीच ज्यादातर शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

भोपाल में बादल रहेंगे
राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिन से गर्मी का असर है। शुक्रवार को भी टेम्प्रेचर 33 डिग्री से अधिक रहा। शनिवार को भी गर्मी रहेगी, लेकिन रविवार से मौसम बदल जाएगा। 17, 18 और 19 मार्च को बादल छाए रहेंगे।

प्रदेश के कई शहरों में दिन में गर्मी का असर

बारिश-ओले से पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन में गर्मी का असर रहा। सिवनी में पारा 36.8 डिग्री रहा, जबकि मंडला में 36.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 36.2 डिग्री और खंडवा में पारा 36.1 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 33.2 डिग्री, इंदौर में 33.1 डिग्री, ग्वालियर में 30.1 डिग्री, जबलपुर में 33.8 डिग्री और उज्जैन में पारा 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 29.6 डिग्री तापमान रहा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…