बिजनौर: हेड कॉन्‍स्‍टेबल और लेडी कॉन्‍स्‍टेबल के 5 अश्‍लील वीडियो से हिला पुलिस महकमा, दोनों सस्‍पेंड

Updated on 11-02-2026 11:45 AM
बिजनौर: उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर में एक हेड कॉन्‍स्‍टेबल और महिला कॉन्‍स्‍टेबल के पांच अश्‍लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। दोनों की तैनाती रेहड़ थाने में है। वीडियो में महिला कॉन्‍स्‍टेबल के पुलिस वर्दी में होने की बात सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया। एसपी अभिषेक झा ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया। मामले की विभागीय जांच चल रही है।वीडियो के सार्वजनिक होते ही आम नागरिकों से लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों तक इसकी चर्चा हो रही है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी विभागीय नियमों और मर्यादा के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त नजर आ रहे हैं। वीडियो के तेजी से प्रसारित होने से पुलिस विभाग को सार्वजनिक तौर पर आलोचना का सामना करना पड़ा है।


एसपी ने विभागीय जांच के दिए आदेश

एसपी बिजनौर अभिषेक झा ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लिया। बिना किसी देरी के दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


साइबर सेल की ली जा सकती है मदद

जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया, साथ ही इसके वायरल होने के पीछे किसकी भूमिका रही। अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर साइबर सेल की मदद लेकर तकनीकी जांच भी कराई जाएगी, ताकि वीडियो के स्रोत और प्रसार की पूरी कड़ी सामने लाई जा सके।


दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर सख्ती के संकेत भी मिलने लगे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…