मेरठ में चल रही थी अवैध पिस्टल फैक्ट्री, SWAT टीम ने छापा मार किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Updated on 04-02-2026 12:21 PM
 मेरठ: ग्राम पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। एसपी सिटी की स्वाट टीम और लोहिया नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ताज गार्डन इलाके में किराए के एक गोदाम में चल रही अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि भारी मात्रा में तैयार और अधबने हथियार बरामद किए गए हैं।

एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि स्वाट टीम को मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली थी कि लोहिया नगर क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

गोदाम में बन रही थी पिस्टल फैक्ट्री

छापेमारी के दौरान गोदाम के अंदर अवैध हथियार बनाते हुए आमिर पुत्र नूर इलाही, निवासी नूर वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने 32 बोर की 5 पिस्टल, 2 तैयार मैगजीन, 99 अधबनी मैगजीन, हथियार बनाने के उपकरण और 6500 रुपये नकद बरामद किए। वहीं, दूसरे आरोपी रिहान पुत्र सागर, निवासी डी-ब्लॉक समर कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट को खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 अवैध पिस्टल, 3500 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

30 हजार में होती थी बिक्री

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ताज गार्डन इलाके में एक गोदाम किराए पर लेकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रखी थी। कच्चा माल अलग-अलग स्थानों से मंगाया जाता था और वहीं पिस्टल तैयार की जाती थीं। एक पिस्टल बनाने में करीब 5 दिन का समय और लगभग 5 हजार रुपये की लागत आती थी, जिसे बाद में 25 से 30 हजार रुपये में बेचा जाता था।आरोपियों ने बताया कि तैयार हथियार आमिर पुत्र रहीमुद्दीन, अमजद उर्फ बॉबी और साजिद अंसारी को सप्लाई किए जाते थे। सभी आरोपी आपस में मुनाफा बांटते थे, जबकि गोदाम मालिक को भी हिस्सेदारी दी जाती थी।

आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी आमिर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत लोहिया नगर और लिसाड़ी गेट थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रिहान वर्ष 2022 में भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस का बयान

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में कई अन्य लोगों को चिन्हित किया गया है, जिनमें गोदाम मालिक इरफान भी शामिल है। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…