भोपाल में अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर पर होगी एफआईआर, चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

Updated on 25-02-2026 11:50 AM

भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज करवाते हुए प्रशासन बुलडोजर चलवाएगा। इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हुजूर, कोलार और बैरसियास सहित सभी एसडीएम व तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिए हैं।

इसको लेकर आगामी समय सीमा बैठक में समीक्षा की जाएगी। बता दें कि पिछले महीने करीब 111 अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करने के लिए सूची तैयार की गई थी।

जानकारी के अनुसार सेवनियां ओंकारा, कोटरा, पिपलिया बेरखेड़ी, कुराना, थुआखेड़ा, कालापानी, सुरैया नगर, छावनी पठार, कानासैया, खंडाबड़, सिंकदराबाद, शोभापुर जहेज, सिकंदराबाद, कोलुआ खुर्द, अरेड़ी, नरेला बाजयाफ्त, बंगरसिया, इब्राहिमपुरा, जगदीशपुर, हज्जामपुरा, अचारपुरा, बसई, अरवलिया, परेवाखेड़ा, ईंटखेड़ी सड़क, मुबारकपुर, बीनापुर, गोलखेड़ी, चौपड़ा कलां और बांसिया में करीब 111 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गई हैं।

इन सभी अवैध कॉलोनियों को काटने वाले बिल्डर, कॉलोनाइजर और जमीन मालिकों पर एफआईआर दर्ज करवाई जानी थी लेकिन हुजूर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा सूखी सेवनियां, परवलिया सड़क सहित अन्य में करीब 10 एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

जबकि बैरसिया, कोलार सहित अन्य किसी भी तहसील क्षेत्र में कोई सख्त कार्रवाई अवैध कॉलोनाइजरों द्वारा नहीं की गई थी, जिसको लेकर कलेक्टर ने मंगलवार को समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सात दिन में कार्रवाई करने की मोहलत, नहीं तो होगी सख्ती

भोपाल जिले में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ आगामी सात दिन में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाने और अवैध निर्माणों को तोड़ने की मोहलत अधिकारियों को दी है। यदि सात दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्ती की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश के बाद एसडीएम और तहसीलदारों ने राजस्व निरीक्षक व पटवारियों द्वारा अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू करवा दी है।

बैरसिया में थानाप्रभारी ने दर्ज नहीं की एफआईआर

बैरसिया तहसील क्षेत्र में 25 से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं, जिनमें से छह पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए एसडीएम ने सूची थाना प्रभारी को सौंपी थी। सूची मिलने के बाद थाना प्रभारी अपने स्तर पर दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे थे लेकिन एक महीने से अधिक का समय बीत जाने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…