अमेरिकी सांसद बोले- मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे:वे देश-विदेश में काफी लोकप्रिय, उनकी लीडरशिप में भारत बेहद ईमानदार नजर आता है

Updated on 13-03-2024 01:04 PM

अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक का कहना है कि PM नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मोदी काफी लोकप्रिय नेता हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी। मैं भारत आया था। मोदी के साथ लंच किया था। पार्टी के सदस्यों में उनकी लोकप्रियता देखी थी। अगर कोई नेता 70% लोकप्रिय है, तो वह मोदी ही हैं।

विदेश में भी मोदी का प्रभाव
रिच मैककॉर्मिक ने कहा- अर्थव्यवस्था, विकास, सभी लोगों के प्रति सद्भावना पर उनका नजरिया काबिल-ए-तारीफ है। दुनियाभर में प्रवासी भारतीयों के बीच भी वो काफी पसंद किए जाते हैं। यह भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदल देता है। भारत के रणनीतिक संबंध और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

अर्थव्यवस्था 6-8% बढ़ रही
मैककॉर्मिक ने कहा- भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल 6-8% तक बढ़ रही है। अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा की तारीफ होनी चाहिए। उनकी लीडरशिप में भारत बेहद ईमानदार नजर आता है। वो टेक्नोलॉजी चुराने नहीं, बल्कि शेयर करने पर सहमति जताते हैं। वो भरोसा दिलाते हैं जिससे टेक्नोलॉजी शेयर करना आसान हो जाता है।

भारत में सभी धर्मों को आजादी
पिछले साल अमेरिका ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की तारीफ की थी। कहा था कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और कई धर्मों का घर है।

दरअसल, अमेरिका से पूछा गया था कि ‘विशेष चिंताओं वाले देशों’ की सूची में भारत को क्यों नहीं डाला गया। इसका जवाब देते हुए अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के तत्कालीन प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि भारत तमाम धर्मों का घर है और भारत को विशेष चिंताओं वाले देशों या स्पेशल वॉच लिस्ट में नहीं डाला जा सकता। बाइडेन प्रशासन सभी लोगों की धार्मिक आजादी की सुरक्षा करने की भारत की प्रतिबद्धिता को प्रोत्साहित करता रहेगा।

चीन-PAK भी कर चुके हैं मोदी की तारीफ
चीन की मीडिया ने भारत की खुलकर तारीफ करते हुए उसे ताकतवर देश बताया है। सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव हुआ है। वो तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वहीं, पाकिस्तानी मीडिया भी भारत को ताकतवर देश बता चुका है। वहां के मीडिया ने साल 2023 की शुरुआत में कहा था कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं, तब यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी है। भारत ग्लोबल पावर बन गया है।

पुतिन कह चुके हैं- मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता
रूस भी कई मौकों पर भारत की तारीफ कर चुका है। 8 दिसंबर 2023 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मॉस्को में आयोजित 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम 'रूस कॉलिंग' में PM मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी खुद रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी हैं। उन्हें राष्ट्रीय हितों के विपरीत फैसले लेने के लिए डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता।

पुतिन ने कहा था- जब राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात आती है तो PM मोदी के सख्त रुख की तारीफ की जाती है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को ऐसे कोई भी काम करने, कदम उठाने और निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है जो भारत और भारतीय लोगों के खिलाफ हो। ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर उनके सख्त रुख से मुझे हैरानी भी होती है। 

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…