
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी है। इसमें भोपाल लोकसभा क्षेत्र से आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काट दिया है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह की नई भूमिका पार्टी और संगठन में शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने बीते चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को शिकस्त दी थी।
भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं के मुताबिक सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट संसदीय क्षेत्र में कम सक्रिय होने और बयानों से विवादों में रहने के कारण काटा गया है। यही वजह है कि पार्टी ने लगातार तीसरी मर्तबा भोपाल संसदीय सीट के मौजूदा सांसद की जगह नए चेहरे को उतारा है।
संगठन और पार्टी के शीर्ष नेताओं की पसंद
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने भोपाल में उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट पार्टी और संगठन के नेताओं की पसंद के चलते मिला है। भोपाल लोकसभा सीट पर बीते 35 सालों से लगातार चुनाव जीतती आ रही है।
5 साल बाद दोबारा स्थानीय नेता को टिकट
भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से पांच साल बाद दोबारा स्थानीय नेता आलोक शर्मा को टिकट दिया है। इससे पहले साल 2014 में भाजपा ने आलोक संजर को चुनावी मैदान में उतारा था।