चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

Updated on 02-03-2024 12:12 PM
भोपाल। राजधानी के बोर्ड आफिस के पास स्थित डीबी माल के सामने शुक्रवार शाम चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बनकर खाक हो गई। घटना के समय पास ही पाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी दंपती को जलती कार से बाहर निकालकर जान बचा ली। इस दौरान एक हवलदार को मामूली चोट भी लग गई। कार में आग लगने के कारण कुछ देर के लिए वहां का ट्रैफिक भी रोकना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर आग बुझाई।

कार के बोनट से उठा धुआं

पुलिस के मुताबिक सुरेश टप्पो भेल के बरखेड़ा इलाके में रहते हैं। वह अपने दोस्त की कार लेकर नर्मदापुरम गए थे। शुक्रवार शाम को पत्नी नेमी टप्पो के साथ वह वापस आ रहे थे। सुरेश को नारायण नगर से आगे साकेत नगर की तरफ जाना था, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण वह कुछ समझ नहीं पाए और सावरकर सेतु पर चढ़ गए। वह कार से डीबी माल के सामने से गुजर रहे थे, तभी उनको कार के आगे बोनट से धुआं निकलता नजर आया। सुरेश ने तेजी के साथ ब्रेक लगाकर कार को रोककर बाहर निकलने का प्रयास किया, तभी अचानक आग की लपटें निकलने लगी।

पांइट पर खड़े पुलिस वालों ने दंपती को निकाला

घटनास्थल के पास ही पुलिस का पाइंट लगा था, जहां एमपीनगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा, एसआइ केपी सिंह और हवलदार धर्मेंद्र समेत अन्य कर्मचारी तैनात थे। गाड़ी से आग की लपटें निकलती देख पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे और दंपती को कार का कांच तोड़कर खिड़की से बाहर निकाला। इसमें हवलदार धर्मेद्र को चोट भी लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकलें मौके पर पहुंची। तब तक आग से कार पूरी तरह से जल चुकी थी। बाद में ट्रैफिक का आवागमन सुचारू कराया गया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…