डिप्टी सीएम के साथ दो मंत्रियों की बनी समिति:कलेक्टरों को निर्देश- रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी रोकने सख्त कदम उठाएं

Updated on 11-03-2026 01:06 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों से कहा है कि रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के कदम उठाएं और स्टॉक की समीक्षा करें। होटल, मॉल, बल्क एलपीजी सिलेंडर उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र और फैक्ट्रियों को फिलहाल सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे।

इसकी भी रिपोर्ट कलेक्टर लेंगे। दूसरी ओर, राज्य सरकार ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति का गठन भी पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और निगरानी के लिए कर दिया है।

इस समिति में डिप्टी सीएम देवड़ा के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप शामिल किए हैं। समिति के सदस्य अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग रश्मि अरुण शमी होंगी।

यह समिति आवश्यकतानुसार बैठक कर केंद्र सरकार से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर नागरिकों के हित में किए जाने वाले उपायों की समीक्षा करेगी।

खाद्य विभाग ने कलेक्टरों को लिखा पत्र

खाड़ी देशों में युद्ध के हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में कॉमर्शियल कैटेगरी के एलपीजी गैस उपयोग को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने प्रदेश में वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए एलपीजी की आपूर्ति और वितरण को प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्धता तय करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टरों को दिए निर्देश में कहा है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और तेल विपणन कंपनियों द्वारा यह जानकारी दी गई है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण आयात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए कुछ अस्थायी कदम उठाए हैं।

कमर्शियल उपयोग के लिए नहीं मिलेंगे सिलेंडर

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल चिकित्सालय और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं जैसे होटल, मॉल, बल्क एलपीजी उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र और फैक्ट्रियों को कमर्शियल एलपीजी (Bulk और Packed) की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

स्टॉक की समीक्षा करेंगे कलेक्टर

साथ ही सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला स्तर पर खाद्य विभाग और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर एलपीजी के स्टॉक और आपूर्ति की समीक्षा करें।

बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ भी बैठक आयोजित कर उन्हें उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक ईंधन स्रोत अपनाने की सलाह देने को कहा है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की मारामारी मची है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर है कि गैस आपूर्ति नहीं होगी। हर सेकंड हजारों बुकिंग से क्रैश साइट दूसरे…
 13 March 2026
भोपाल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित ट्रैक मेंटेनेंस काम के कारण भोपाल मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई महीने…
 13 March 2026
भोपाल, 25 साल से अधिक समय से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले परीक्षा लेने के फैसले के विरोध में भाजपा के…
 13 March 2026
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले की केरल में फरमान खान के साथ शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।…
 13 March 2026
भोपाल, भोपाल के कोहेफिजा थाने पहुंची एक दुल्हन ने गुरुवार को यह फरियाद पुलिस से की है। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर…
 13 March 2026
शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों…
 13 March 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के दावों के विपरीत मध्य प्रदेश…
 13 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 मार्च से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की जल-संस्कृति…