भोपाल के एक फ्लैट से 61 लाख कैश जब्त:मारपीट के आरोपियों की सर्चिंग के दौरान मिली रकम

Updated on 17-02-2026 12:07 PM
भोपाल, भोपाल की एमपी नगर पुलिस मारपीट के आरोपियों की तलाश में सर्चिंग करती हुई मीरा परिसर जोन 2 पहुंची। जहां एक फ्लैट में तीन युवक रकम गिनते हुए दिखाई दिए। वहां से 61 लाख रुपए कैश जब्त किए गए हैं। पूछताछ में तीनों युवक रकम के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। लिहाजा पुलिस को रकम हवाला की होने का शक हुआ।

देर रात पुलिस तीनों को थाने लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछता जारी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है आगे की कार्रवाई आईटी की टीम करेगी।

बता दें कि जोन-2 में स्थित द लेजी कैफे में सोमवार की रात छात्रों और कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस कैफे कर्मचारी का पत्थर मारकर सर फोड़ने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

तभी पुलिस को मीरा कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में आरोपियों के छिपे होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस फ्लैट के गेट पर नाक करती है। काफी प्रयासों के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो पुलिस ने सख़्ती बरतना शुरू की।

चेतावनी दी की गेट नहीं खोलने की हालत में गेट तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर प्रवेश करेंगे। तब अंदर बैठे युवकों ने गेट खोला, जहां बड़ी मात्रा में कैश रखा था। जिसे जब्त कर पुलिस तीनों युवकों सहित थाने पहुंची। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…