MP में किसान सम्मान निधि से 1.66 लाख किसान बाहर

Updated on 16-02-2026 11:31 AM
भोपाल, फरवरी 2019 में मोदी सरकार ने किसानों को दो-दो हजार रुपए की तीन किश्तों में सालाना 6 हजार रुपए देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त 6 हजार रुपए देना शुरू किया था।

इस तरह किसानों को सालाना कुल 12 हजार रुपए दिए जाते हैं। लेकिन संसद में पेश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक किसान इस योजना से बाहर हो गए हैं।

राज्यसभा में सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन सालों में राज्य के 1.66 लाख से अधिक किसान इस योजना की सूची से बाहर हो गए हैं। इसका सीधा असर राज्य को मिलने वाली आर्थिक सहायता पर भी पड़ा है।

इधर, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि से 160000 किसानों को बाहर किए जाने पर कांग्रेस विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने कहा धीरे-धीरे इस योजना से किसानों को बाहर किया जाएगा। अब तक 166000 किसान बाहर किए जा चुके हैं, जो राशि मिलती है वह भी ऊंट के मुंह में जीरा है। हालांकि कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना बोले- योजना से कोई बाहर नहीं हुआ है।

मध्य प्रदेश: 83.48 लाख से घटकर 81.81 लाख हुए हितग्राही

संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार घटी है:

  • नवंबर 2022 (11वीं किश्त): इस समय राज्य में लाभार्थियों की संख्या अपने उच्चतम स्तर 83,48,005 थी।
  • दिसंबर 2025 (19वीं किश्त): ताजा आंकड़ों के अनुसार अब लाभार्थियों की संख्या घटकर 81,81,751 रह गई है।
  • शुद्ध कमी: पिछले तीन वर्षों में कुल 1,66,254 किसान योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं।

ई-केवाईसी लंबित: 74 हजार किसानों की किश्तें अटकीं

लाभार्थियों की संख्या घटने का एक बड़ा कारण तकनीकी अनिवार्यताएं हैं। आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश के 74,271 किसानों की किश्तें केवल इसलिए रुकी हुई हैं क्योंकि उनका ई-केवाईसी सत्यापन अधूरा है। जैसे ही ये किसान अपनी प्रक्रिया पूरी करेंगे, उनका लाभ फिर से शुरू हो सकता है।

बजट में ₹93 करोड़ की कमी

लाभार्थियों की संख्या घटने से राज्य को मिलने वाली राशि में भी कमी आई है।

  • 2022 में: ₹1,730.12 करोड़ प्रति किश्त वितरित किए गए।
  • 2025 में: ₹1,636.35 करोड़ प्रति किश्त वितरित किए गए।
  • यानी मध्य प्रदेश के किसानों को मिलने वाली राशि में प्रति किश्त लगभग ₹93.77 करोड़ की कमी आई है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…