तमिलनाडु में लगे 'जी पे' के पोस्टर्स:इनमें PM की तस्वीर और QR कोड, स्कैन करने पर एक वीडियो में BJP के भ्रष्टाचार का दावा

Updated on 12-04-2024 12:51 PM

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले तमिलनाडु में कई जगहों पर PM मोदी की सरकार पर घोटाले का आरोप लगाने वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं। पोस्टरों पर 'जी पे' लिखा हुआ है, जिसमें PM मोदी की तस्वीर और एक QR कोड है। इस पर लिखा है 'कृपया स्कैन करें और घोटाला देखें।'

पोस्टर स्कैन करने से एक वीडियो खुलता है। वीडियो में एक व्यक्ति इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए भाजपा के कथित घोटाले, CAG रिपोर्ट की अनियमितताओं, कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कथित भ्रष्टाचार के बारे में बताता है। वीडियो में दावा किया गया है कि भाजपा ने बड़े कॉर्पोरेट्स के लाखों करोड़ों के कर्ज को माफ किया है।

वीडियो में लोगों से अपील भी की गई है कि लोग भाजपा को वोट न देकर I.N.D.I. ब्लॉक को वोट दें। कहा जा रहा है कि ये पोस्टर्स DMK कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाए गए हैं, हालांकि पार्टी ने इन दावों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

PM ने कहा था- द्रमुक के पास भ्रष्टाचार का कॉपीराइट
PM मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोर और मेट्टुपालयम में द्रमुक और कांग्रेस को निशाने पर लिया। PM ने कहा, द्रमुक के पास भ्रष्टाचार का कॉपीराइट है। पूरी फैमिली मिलकर तमिलनाडु को लूटने का काम कर रही है। पार्टी एक फैमिली की कंपनी बन गई है। इन्होंने एंटी-तमिल कल्चर को भी बढ़ावा दिया है। पार्टी ने राज्य के भविष्य और छोटे बच्चों को नहीं छोड़ा। स्कूल में भी ड्रग्स कारोबारी हैं।

PM ने कहा कि DMK अहंकार में डूबी हुई पार्टी है। जब उनके एक नेता से हमारे युवा नेता अन्नामलाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अहंकार में कहा- अन्नामलाई, वह कौन हैं? और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। यह अहंकार तमिलनाडु की महान संस्कृति के खिलाफ है। तमिलनाडु के लोग इस अहंकार को कभी पसंद नहीं करेंगे।

PM ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण होता है, ये लोग उसका भी विरोध करते हैं। मैं तमिलनाडु में भगवान राम से जुड़े स्थानों पर आता हूं, इन्हें उससे भी तकलीफ होती है। ये लोग तो सनातन धर्म को समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं। नए संसद भवन में तमिलनाडु की संस्कृति से जुड़े पवित्र सेंगोल की स्थापना होती है, DMK उसका बहिष्कार करती है।

MP में विधानसभा चुनाव के दौरान शिवराज-कमलनाथ के पोस्टर लगे थे
26 जून 2023 को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर भी लगाए गए थे। इसमें '50 प्रतिशत लाओ-काम कराओ' लिखा गया था। इसमें QR कोड को स्कैन करने पर डंपर घोटाला, व्यापमं महा घोटाला, पोषण आहार घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, कारम डैम घोटाला, कन्यादान घोटाला की जानकारी मिल रही थी।
इसी दौरान भोपाल में पूर्व CM कमलनाथ के लिए 'वांटेड करप्शन नाथ' के पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टरों में एक QR कोड देखा था, जिसे स्कैन करने के बाद कांग्रेस सरकार के कथित घोटालों के बारे में जानकारी मिल रही थी।

कर्नाटक में कांग्रेस ने चलाया था PayCM कैम्पेन
सितंबर 2022 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाते हुए PayCM कैम्पेन चलाया था। इस कैम्पेन में PayTM की तरह क्यूआर कोड के भीतर कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बोम्मई की फोटो लगाई गई थी। QR कोड स्कैन करने पर कांग्रेस की '40 परसेंट सरकार' की वेबसाइट खुलती थी।

2019 के लोकसभा चुनाव में 20 सीटें जीती थी DMK
तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले ही फेज में वोटिंग है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। DMK-कांग्रेस अलायंस सबसे मजबूत है। दूसरा अलायंस AIADMK ने कुछ छोटी पार्टियों के साथ मिलकर बनाया है। तीसरा अलायंस BJP-PMK का है। पिछले चुनाव में डीएमके ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी पर जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को एक ही सीट पर जीत मिली थी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…