यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड शतक तो चहल का IPL में 200वां विकेट, मुंबई-राजस्थान के मैच में बने कई बड़े कीर्तिमान

Updated on 23-04-2024 01:39 PM
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स का कमाल आईपीएल 2024 में जारी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को इस आईपीएल सीजन में दूसरी बार मात दी। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बना डाले। 180 रन का टारगेट आरआर ने इतने ओवर में ही चेज कर लिया और इतने विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

यशस्वी जायसवाल ने सेंचुरी लगाकर बनाया खास रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गजब बल्लेबाजी की और 59 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस शतक से उन्होंने खास रिकॉर्ड भी बनाया। वह आईपीएल में 23 साल की उम्र से पहले 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

युजवेंद्र चहल आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले बने पहले गेंदबाज

मुंबई इंडियंस के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद नबी का विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड बना डाला। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा प्लेयर

आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा प्लेयर का रिकॉर्ड तो ऋषभ पंत के नाम है। उन्होंने 20 साल 218 दिन में यह कारनामा किया था। लेकिन तिलक वर्मा भी आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 21 साल 166 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है।


आईपीएल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट

आईपीएल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड अब ट्रेंट बोल्ट के नाम हो गया है। उन्होंने आईपीएल के पहले ओवर में कुल 26 विकेट लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम था, जिन्होंने पहले ओवर में आईपीएल में 25 विकेट लिए हैं।

आईपीएल में राजस्थान के लिए सबसे बेहतरीन स्पेल

आईपीएल में आरआर के लिए सबसे बेहतरीन स्पेल सोहेल तनवीर ने 2008 में चेन्नई के खिलाफ डाला था। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वहीं अब संदीप शर्मा ने राजस्थान के लिए चौथा सबसे अच्छा स्पेल डाला। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 18 रन देकर 5 विकेट लिए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…