टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, फाइनल से पहले बढ़ी चिंता

Updated on 07-03-2026 12:36 PM
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम का टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच हुए हैं और तीनों ही मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ये आंकड़ा फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।

साल 2021 में खेला गया था आखिरी मुकाबला

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला 2021 में खेला गया था। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को विराट कोहली की कप्तानी में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले 5 साल में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें काफी बदल चुकी हैं। भारतीय टीम की बात करें तो 5 साल पहले हुए मैच में सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे थे जो मौजूदा टी20 विश्व कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हैं। इसके अलावा अन्य 7 खिलाड़ी या तो इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं या फिर टीम में जगह बना पाने में सफल नहीं रहे हैं।

साल 2021 में कैसा रहा था इन 4 खिलाड़ियों का प्रदर्शन

उस मैच में ईशान किशन ने 4 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद पर 23 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को विकेट नहीं मिला था, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट निकाले थे। ईशान, हार्दिक, और बुमराह तीनों ही मौजूदा विश्व कप में अच्छे फॉर्म में हैं। ईशान ने बल्लेबाजी में तो बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की गेंदबाजी की वजह से ही टीम इंडिया जीत पाई। हार्दिक गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार रहे हैं। वरुण का फॉर्म पिछले कुछ दिनों में गिरा है, लेकिन वे वापसी कर सकते हैं।

सूर्या की टीम के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

ऐसे में इन चारों खिलाड़ियों के पास दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में न सिर्फ पहली जीत दिलाने का मौका है, बल्कि भारत को चैंपियन बनाने का मौका भी है। पुराने आंकड़े या रिकॉर्ड बेहतर करने के लिए होते हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड ऐतिहासिक रूप से बेहतर कर सकती है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया कई रिकॉर्ड बना सकती है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की टीम के पास ऐसा करने का अच्छा मौका है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…